अलवर

Alwar Gang Rape Case: 11वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित; मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Alwar Student Gang Rape Case: सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा को तीन जने जबरन अपनी बोलेरो गाड़ी में उठाकर ले गए। तीनों ने एक कमरे में ले जाकर छात्रा से बलात्कार किया।

2 min read
Apr 26, 2026
rajasthan police
राजस्थान पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

Alwar Crime News: अलवर जिले के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल सैनी को गिरफ्तार कर अलवर की कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुख्य आरोपी राहुल दौसा जिले के सिमला गांव का निवासी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा को तीन जने जबरन अपनी गाड़ी में उठाकर ले गए थे। तीनों ने एक कमरे में ले जाकर छात्रा के साथ बलात्कार किया था।

जब आरोपी पीड़िता को वापस उसके गांव छोड़ने आए थे, तब भीड़ को देख आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता के बयान कोर्ट में शुक्रवार को ही दर्ज करवा दिए गए थे। इस मामले में पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज कराया था। बता दें कि पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है।

स्कूल जाते समय जबरन गाड़ी में खींचा, रस्सी से हाथ बांधे

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता के भाई ने बताया कि मेरी बहन 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे पैदल अपने स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी में सवार दो युवकों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद उसके हाथ रस्सी से बांध दिए। आंखों पर पट्टी बांध दी। कुछ आगे चलने पर एक और युवक भी गाड़ी में सवार हो गया। इसके बाद तीनों आरोपी पीड़िता को अज्ञात स्थान पर एक कमरे में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से बलात्कार कया।

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो चना जान से मारने की दी धमकी

आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना धमकी दी कि किसी को कुछ कहा, तो तेरे भाई को जान से खत्म कर देंगे। उसके बाद उन्होंने पीड़िता को दुबारा गाड़ी में बैठाया व आंखों पर पट्टी बांधकर वहीं कुछ दूर छोड़ने पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ देखकर आरोपी गाड़ी को छोड़ फरार हो गए। गुस्साई भीड़ ने गाड़ी को आग लगा दी थी।

Published on:
26 Apr 2026 09:20 am