अलवर

अलवर में फिर से पैर पसार रहा है स्वाइन फ्लू, बारिश के बाद बढ़ रही बीमारियां

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Jul 27, 2018
Swine flu symptoms seen in alwar
अलवर में फिर से पैर पसार रहा है स्वाइन फ्लू, बारिश के बाद बढ़ रही बीमारियां

अलवर. बारिश होने के साथ ही बच्चों के बीमार होने लगे हैं। कभी बारिश और कभी धूप के बाद मौसम में नमी आ जाने के कारण बच्चों की सेहत पर इसका असर पड रहा है। इन दिनों घर - घर में बच्चे उल्टी दस्त व अन्य बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कुछ बच्चों में मूंह में छाले की परेशानी भी हो रही है। शिशु चिकित्सालय का आउटडोर अचानक से दोगुना हो गया है। बीमार शिशुओं के अधिक होने तथा डाक्टरों की कमी के चलते बीमार बच्चों व उनके अभिभावकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिशु चिकित्सालय के डाक्टर सोमदत्त गुप्ता ने बताया कि पिछले 15 दिनों में आउटडोर 70 से बढकऱ 200 तक हो गया है। इन दिनों मौसम में नमी के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों में इन दिनों मंूह में छाले होने की समस्या भी सामने आ रही है। इसके अलावा निमोनिया, उल्टी दस्त, पेट दर्द, बुखार, सीने में जकडऩ की समस्या ज्यादा हो रही है। कुछ बच्चों में स्वाइनफ्लू की भी शिकायत सामने आई उन्हें भी दवा दी गई है। इसके साथ ही आंखों में जलन के साथ आई फ्लू, वायरल से पीडि़त बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही बच्चों के गले में खराश हो या फिर पेट दर्द की शिकायत हो तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। बच्चों को मच्छरों के काटने से बचाने के लिए इसलिए उन्हें पूरी बाजू का कपड़ा पहनाना चाहिए। अक्सर लोग बाजार से मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर बच्चों को खिलाते हैं। इससे रोग कम होने के बजाय बढ़ जाता है , इसलिए बच्चें के बीमार होते ही डाक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Published on:
27 Jul 2018 03:40 pm