अलवर

Teachers Day 2023: प्रशासनिक सेवा में चयन होने के बाद भी शिक्षक पद को चुना, जानें क्या है वजह

Teachers Day 2023: हर किसी व्यक्ति में अध्ययन, अध्यापन और रचनात्मक शौक नहीं होता है। इस बेरोजगारी के युग में ऐसे शख्स भी मौजूद हैं, जिनका प्रशासनिक सेवा और कई अच्छी सरकारी नौकरी में चयन होने के बाद भी अध्यापन का काम चुना।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2023, 10:30 AM IST
teachers_.jpg

अलवर. Teachers Day 2023: हर किसी व्यक्ति में अध्ययन, अध्यापन और रचनात्मक शौक नहीं होता है। इस बेरोजगारी के युग में ऐसे शख्स भी मौजूद हैं, जिनका प्रशासनिक सेवा और कई अच्छी सरकारी नौकरी में चयन होने के बाद भी अध्यापन का काम चुना। यह हैं कोमल कांत शर्मा, जो विद्यार्थियों को अध्यापन के साथ-साथ कई विद्यालयों में रिनोवेशन कार्य कई संगठनों के सहयोग करवा रहे हैं। इसमें हल्दीना में एजुकेशन क्रूज’, स्मार्ट क्लास, जीएसएलवी का लगभग 25 फीट बड़ा चित्र है आदि का निर्माण करवाया है।

इन्होंने इतिहास शिक्षक के रूप में हर साल 100 फीसदी तक परिणाम दिया है। इनको अध्यापन कार्य कराते-कराते 18 साल गुजर गए हैं। इन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कई खिलाड़ियों को भी तैयार किया है जो आज राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। नवाचार में विद्यार्थियों की बालिका सशक्तिकरण के लिए वीर बालिका टुकड़ी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा की क्षमता पैदा करने के लिए जीएसएलवी रॉकेट को 15 अगस्त को एक मॉडल को लांच कर दिया गया है जिसके माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में तरह-तरह के सिद्धांतों के बारे में बच्चों को सिखाया जा रहा है।

वहीं कई विद्यालयों में आधुनिक लैबों को भी निर्माण कराया गया है।जिससे विद्यार्थी आसानी से प्रैक्टिकल कर सकें। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों तक शिक्षा को जागृत कर रहे हैं।

Published on: