1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teachers Day 2023 : शिक्षक दिवस पर 7 शिक्षकों का होगा सम्मान, संस्कृत विश्वविद्यालय पहली बार करेगा सम्मान समारोह

Teachers' Day 2023 : जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर की ओर से शिक्षक दिवस पर पहली बार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 7 शिक्षकों को सम्मान मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Sep 2023, 12:39 PM IST

teachers_day_2023.jpg

Teachers Day 2023

जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षक दिवस पर पहली बार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उप कुलसचिव डॉ. जेएन विजय ने बताया कि 5 सितंबर को समारोह में संस्कृत सहित आधुनिक विषयों से जुड़े सात शिक्षकों का सम्मान होगा। कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे के निर्देशानुसार चयन समिति ने तीन शिक्षिकाओं सहित अन्य शिक्षकों का सम्मान के लिए चयन किया है। इन्हें सम्मान पत्र के साथ 2100 रुपए की राशि दी जाएगी।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नाम

प्रो. ईश्वर भट्ट (केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय), डॉ. राजधर मिश्र (राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय), डॉ. अनंता माथुर (राजकीय महाविद्यालय, कालाडेरा), डॉ. अनुपमा राजोरिया (प्राचार्या, राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, महापुरा), शास्त्री कोसलेंद्रदास (राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय) और डॉ. चेतना कुमावत (राजकीय महाविद्यालय, किशनपोल)।

शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं?

हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण (Dr Sarvepalli Radhakrishnan) की जयंती मनाई जाती है। वे एक स्कॉलर और फिलॉस्फर थे। देश के सभी शिक्षक उनको सम्मान देने के लिए हर साल डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान के 6 नए जिलों में खुले डीटीओ आफिस, अधिसूचना जारी, क्षेत्राधिकार भी बांटे

यह भी पढ़ें - जब कांग्रेस के गौरव गोगोई का BJP की वसुंधरा राजे से हुआ आमना-सामना, जानें फिर क्या हुआ