अलवर

भाजपा संगठन में हो सकता है बदलाव

अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव में किए गए प्रदर्शन के आधार पर नई टीमें बनाई जा रही हैं ताकि लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन ढीला न रहे। इसको देखते हुए कई जिलों के संगठन में बदलाव किए जाने की संभावना है। यहां भी ये बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में जिले का प्रदर्शन कांग्रेस से कमजोर रहा है। अब टीम लोकसभा चुनाव जिताने के लिए ही गठित होगी।

less than 1 minute read
Dec 10, 2023
भाजपा संगठन में हो सकता है बदलाव
भाजपा संगठन में हो सकता है बदलाव

अलवर भाजपा संगठन में हो सकता है बदलाव, लोकसभा चुनाव जिताने के लिए बनेगी टीम
- विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा का प्रदर्शन अन्य जिलों की अपेक्षा नहीं रहा दमदार
- अलवर उत्तर में तीन व दक्षिण में पार्टी महज 2 ही सीट पर दर्ज कर पाई जीत

अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव में किए गए प्रदर्शन के आधार पर नई टीमें बनाई जा रही हैं ताकि लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन ढीला न रहे। इसको देखते हुए कई जिलों के संगठन में बदलाव किए जाने की संभावना है। यहां भी ये बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में जिले का प्रदर्शन कांग्रेस से कमजोर रहा है। अब टीम लोकसभा चुनाव जिताने के लिए ही गठित होगी।

विधानसभा चुनाव में 11 में से 5 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, जिसमें अलवर उत्तर में 3 व दक्षिण क्षेत्र में 2 सीटें शामिल हैं। अलवर दक्षिण का प्रदर्शन अधिक संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। इस क्षेत्र में कांग्रेस ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की इन जीती सीटों से वोट निकालना आसान नहीं है। जानकारों का कहना है कि पार्टी की पकड़ यहां ढीली ही रही तो चुनावों में नुकसान हो सकता है। इसी रणनीति के तहत संगठनात्मक ढांचे का गठन होगा। बताया जा रहा है कि प्रवासी सांसद व प्रवासी विधायक भी बदले जाएंगे। यहां लगाए गए नेताओं का अनुभव काम नहीं आया। भाजपा को अलवर ग्रामीण, मुंडावर व राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में अधिक मेहनत करनी होगी। यहां कांग्रेस की जीत का अंदर ज्यादा है।

Published on:
10 Dec 2023 11:43 am