3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tikaram Jully : अलवर में टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले – राजस्थान में विकास की गति पूरी तरह है ठप

Tikaram Jully : अलवर में टीकाराम जूली ने राज्य की भाजपा सरकार को घेरा और कहा है कि राजस्थान में विकास की गति पूरी तरह ठप हो चुकी है।
2 min read
Google source verification
Alwar Tikaram Jully lashed out BJP Said Rajasthan government has failed on every front

Alwar : अलवर में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। फोटो-@TikaRamJullyINC

Tikaram Jully : अलवर में टीकाराम जूली ने राज्य की भाजपा सरकार को घेरा और कहा है कि राजस्थान में विकास की गति पूरी तरह ठप हो चुकी है। डबल इंजन का दावा करने वाली सरकार का विकास परियोजनाओं पर रत्ती भर भी ध्यान नहीं है। प्रदेश में निर्माणाधीन 32 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में से 15 परियोजनाएं अपनी तय समय सीमा से पिछड़ चुकी हैं। बुनियादी ढांचे का यह बुरा हाल भाजपा के प्रशासनिक ढुलमुल रवैये की जीती-जागती मिसाल है।

बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रिन्यूएबल एनर्जी जोन का मुद्दा उठाते हुए कहा कई ट्रांसमिशन परियोजनाएं भी तय समय सीमा से पीछे चल रही हैं। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, मेवाड़ और सिरोही से जुड़ी परियोजनाओं को 2025-26 तक पूरा हो जाना चाहिए था, सरकार की अकर्मण्यता के कारण उनकी अवधि बढ़ाकर 2026-27 करनी पड़ी है।

ये दिग्गज रहे मौजूद

जिला सह प्रभारी माया सुवालका, शहर विधानसभा प्रभारी श्रीराम गुर्जर, जोगेन्द्र कोचर, अशोक सैनी, श्वेता सैनी, हिरेन्द्र शर्मा, गोपाल दास खटीक, मुकेश सारवान, विक्रम यादव, कमलेश सैनी, दीनबन्धु शर्मा, सुरेश पूंछरी, जीत कौर, लीली यादव, जेडी आर्यन, रिपुदमन गुप्ता, राजेश कृष्ण सिद्ध, डॉ. सन्दीप सैनी, के के खण्डेलवाल, साहुन खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टीकाराम जूली बोले, बूथ जीता तो प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

इससे पूर्व राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने सोमवार को निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अलवर शहर और ग्रामीण की बैठकों में हिस्सा लिया। टीकाराम जूली ने कहा कि अब चुनाव बूथ पर जीते जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर कमेटी तुरंत बनाओ और जिम्मेदारी तय करो। अगर बूथ मजबूत है तो कोई ताकत हमें हरा नहीं सकती।

टीकाराम जूली ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव इस सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह होंगे। इसलिए गुटबाजी को छोड़कर पार्टी हित में कार्य करने का दायित्व तय करें। टिकट मांगने का हक सबको है, लेकिन मापदंडों के अनुसार टिकट जिसके पास जाए, सबको उसे जिताना है। कांग्रेस का बड़ा संगठन उसकी कार्यकर्ता शक्ति है। शहर की बैठक में उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाए तथा भाजपा सरकार और नगर निगम की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए।

संगठन की मजबूती जरूरी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार एवं बिगड़ी सफाई व्यवस्था से शहर की जनता त्रस्त है। ब्लॉक अध्यक्ष रमन सैनी व अंकित गोयल ने कहा कि नगर निगम चुनाव केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि शहर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित की लड़ाई है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरेगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।