3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramdas Athawale : मंत्री रामदास आठवले ने कहा, गरीबों-भूमिहीन परिवारों को 5 एकड़ जमीन दे राजस्थान सरकार

Ramdas Athawale : केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि राजस्थान सरकार को गांवों में गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के लिए 5 एकड़ जमीन देने का प्रावधान लाया जाना चाहिए।
2 min read
Google source verification
Ramdas Athawale said Rajasthan government give 5 acres land poor and landless families

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से भेंट करते केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले। फोटो - DIPR राजस्थान

Ramdas Athawale : केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि राजस्थान सरकार को गांवों में गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के लिए पांच एकड़ जमीन देने का प्रावधान लाया जाना चाहिए। रामदास अठावले ने सोमवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को रोजगार के लिए शहर की तरफ नहीं आना पड़े, इसलिए राज्य सरकार को सभी वर्गों के भूमिहीन परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से पांच एकड़ जमीन देने का कार्यक्रम लाया जाना चाहिए।

भूमिहीन परिवार को पांच एकड़ जमीन दे सरकार

मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि गांव में रोजगार नहीं मिलने से ज्यादातर दलित एवं आदिवासी लोग रोजगार की तलाश में शहर की तरफ आते हैं। राजस्थान सरकार को विशेषज्ञ समिति का निर्माण कर हर गांव में जाकर भूमिहीन परिवारों का सर्वे करना चाहिए और भूमिहीन परिवार को पांच एकड़ जमीन देनी चाहिए, ताकि वे गांव में ही अपना रोजगार शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि डेयरी, मुर्गी पालन, मछली पालन और अन्य कई काम किये जा सकते हैं।

सीएम भजनलाल को लिखेंगे पत्र

मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि वह इसे लेकर सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखने वाले हैं और हमारा प्रतिनिधिमंडल भी इसे लेकर उनसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जमीन खरीद कर भी दे सकती हैं और भूमिदान के जरिए भी इन परिवारों को जमीन दी जा सकती हैं, इस प्रकार से प्रयत्न किए जा सकते हैं।

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव लड़ेगी RPI

मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ने कहा कि RPI राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। हम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सीएम से भी बात करेंगे। हम एनडीए का घटक दल हैं, इसलिए कुछ जगह उम्मीदवार उतारेंगे और बाकी जगह बीजेपी का सहयोग करेंगे।

मुसलमानों की गरीबी मिट सकती है UCC

समान नागरिक संहिता (UCC) पर मंत्री रामदास अठावले बोले कि यूसीसी से मुसलमानों का बहुत विकास हो सकता है। मुसलमानों की गरीबी मिट सकती है। यूसीसी जनसंख्या रोकने के लिए बहुत जरूरी है। मेरा मानना है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश को भी यूसीसी लागू करना चाहिए।

अभिजीत दीपके को सलाह - हिंसा से कुछ नहीं होता

मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अभिजीत दीपके ने देशभर के छात्रों को इकट्ठा करने का बहुत बड़ा काम किया है। वे विधायी काम में इसका उपयोग करें, हिंसा से कुछ नहीं होता।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग