अलवर

Alwar: लव मैरिज के 8 साल बाद महिला की बीमारी से मौत, परिजनों ने दामाद पर लगाया गंभीर आरोप

Alwar News: सामान्य अस्पताल में एक महिला की बीमारी से मौत हो गई। मामले में मृतका की मां ने उसके पति पर उसका इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया हैं।
less than 1 minute read
Sep 12, 2025
Pooja-Devi
मृतका पूजा। फोटो: पत्रिका

अलवर। सामान्य अस्पताल में एक महिला की बीमारी से मौत हो गई। मामले में मृतका की मां ने उसके पति पर उसका इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया हैं। मृतका पूजा मृतका पूजा उर्फ लक्ष्मी देवी (27) पत्नी जीतसिंह राजपूत कठ्मर के जनूथर गांव की निवासी थी। जिसे गंभीरावस्था में बुधवार को कठूमर सीएचसी से सामान्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। यहां लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. पीसी सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत बीमारी से होना सामने आया है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण विसरा रिपोर्ट आने बाद भी पता लग सकेंगे।

उधर, मृतक की मां का कहना था कि उसकी बेटी काफी समय से बीमार थी। उसने फोन पर बताया था कि उसका पति उसको इलाज के लिए रुपए नहीं दे रहा है। उसकी ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद भी उन्हें सूचना नहीं दी गई।

पीलिया व खून की कमी से पीड़ित थी

कठूमर सीएचसी की जांच रिपोर्ट के अनुसार पूजा पीलिया से पीड़ित थी। उसके बिलीरुबिन का स्तर 12-13 रह गया था। उसका लिवर भी डेमेज हो चुका था। साथ ही शरीर में हिमोग्लोबिन 5 ग्राम रह गया था।

पिछले करीब 10-12 दिन से उसका कठूमर सीएचसी पर इलाज चल रहा था। इस बीच उसकी ज्यादा तबीयत खराब होने पर बुधवार को सुबह 10 बजे उसको क‌मर सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां से दोपहर करीब 12 बजे उसे सामान्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।

आठ साल के बच्चे के सिर से उठा मां का साया

जानकारी के अनुसार मृतका मथुरा की रहने वाली थी। उसने साल 2016 में जनूथर निवासी जीतसिंह से लव मैरिज की थी। उसके एक आठ साल का लड़का है।

Published on:
12 Sept 2025 10:48 am