अम्बेडकर नगर

पत्‍नी ने कुल्‍हाड़ी से अपने शिक्षक पति को मार डाला फिर खुद भी खाया जहर, वजह सिर्फ इतनी सी थी जानें

एक पत्‍नी ने सिर्फ पेंशन की रकम के बंटवारे पर हुए विवाद से नाराज होकर पति पर घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
2 min read
Murder
Murder

एक पत्‍नी ने सिर्फ पेंशन की रकम के बंटवारे पर हुए विवाद से नाराज होकर पति पर घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मृतक के पुत्र ने आरोपी मां के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इब्राहिमपुर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

खुद भी जहर खा लिया

मामला इब्राहिमपुर के मीरानपुर सदर अली गांव का है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक राम पदारथ वर्मा का पैतृक निवास स्थान दाऊदचक गांव में था। पर वे अपनी ससुराल मीरानपुर सदर अली में करीब 25 वर्षों से मकान बनवा कर रह रहे थे। वह रिटायर्ड अध्यापक थे। मृतक पुत्र दिलीप ने बताया कि, शुक्रवार रात पिता भोजन कर सोए थे कि मां शांति ने पहले मुंह में कपड़ा ठूस दिया। फिर कुल्हाड़ी से पति के सिर पर कई वार किए। जिससे उनकी मौत हो गई। मां ने कुल्हाड़ी को नाली में छिपा दिया और खुद भी जहर खा लिया।

विवाद का अंत हत्या से हुआ

वर्ष 2008 में सेवानिवृत्त होने पर राम पदारथ वर्मा को काफी सारा धन मिला। जिसे उन्होंने पत्नी शांति देवी को दे दिया। जिसे शांति ने अपने मायके वालों को दे दिया। तब से राम पदारथ ने सारी जिम्मेदारी अपनी बहू को दे दी थी। शुक्रवार को मास्साब पत्नी संग पेंशन निकालने बैंक गए थे। जहां कुछ सामान न खरीदने पर शांति देवी मास्साब से नाराज हो गई। उसके बाद विवाद शुरू हो गया। और इस विवाद का अंत इस हत्या से हुआ।

हालत में सुधारने पर सही जानकारी मिलेगी

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पत्नी की हालत में सुधार होने पर ही सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल जांच में ग्रामीणों ने भी बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा आए दिन होता रहता था।

Published on:
03 Sept 2022 02:31 pm
Also Read
View All
UP Digital Labour Chowk App: अब काम के लिए भटकने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मिलेगा आपकी योग्यता के हिसाब से रोजगार

‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर नया अपडेट, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व; हार्ट जांच से खुलेगा मौत का राज

सपा सरकार में खुली नकल, कांग्रेस हरिश्चंद्र नहीं, छात्रों को उकसाकर लात खाने वाले भाग गए, अंबेडकर नगर में बोले ओपी राजभर