प्रस्तावित उप्र राज्य राजधानी क्षेत्र एससीआर में राजधानी लखनऊ के अलावा उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात को शामिल करने की योजना है। एससीआर का सेंट्रल पॉइंट लखनऊ.बाराबंकी बॉर्डर होगा। इसमें मोहनलालगंज से बीकेटी तक के क्षेत्र शामिल किए जाने की योजना है। मास्टर प्लान के तहत 2031 तक एसीआर के क्षेत्र शामिल किए जाएंगे।