6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी में खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, 14 घायल

Barabanki Road Accident बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Sep 2022, 10:20 AM IST

barabanki.jpg

बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। करीब 14 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। इन घायलों को तत्काल केजीएमयू लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी 10 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रुपैडीहा से गोवा जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास डबल डेकर बस पंक्चर हो गई। बस का ड्राइवर रोड किनारे बस का टायर बदलने लगा। डबल डेकर बस जनपद बहराइच के रुपैडीहा से गोवा के लिए जा रही थी। यात्रियों के अनुसार, बस में करीब 150 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैं। और गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -School Holidays in September 2022 : सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

चार की हालात गंभीर, केजीएमयू भेजा

शनिवार सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे ड्राइवर डबल डेकर का टायर बदलने लगा। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हाईवे पर हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। चार लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी में 1-7 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मॉनसून एक बार फिर सक्रिय

सभी यात्री मजदूर हैं - एएसपी

एएसपी नॉर्थ पूणेंदु सिंह ने बताया कि, सभी यात्री मजदूर वर्ग के हैं। शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाकी के यात्रियों को दूसरी बस से घर वापस भेजा जा रहा है।