अम्बेडकर नगर

अवैध तरीके से किया जा रहा था 200 लोगों के धर्मांतरण का प्रयास, चर्च का पादरी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ambedkarnagar News: अवैध तरीके से 200 लोगों के धर्मांतरण का प्रयास चर्च में किया जा रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए चर्च के पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 4:16 PM IST
20 वर्षों से सक्रिय नेटवर्क, 2000 से ज्यादा आदिवासी परिवारों का मतांतरण, केरल कनेक्शन ने खोले कई राज(photo-patrika)
20 वर्षों से सक्रिय नेटवर्क, 2000 से ज्यादा आदिवासी परिवारों का मतांतरण, केरल कनेक्शन ने खोले कई राज(photo-patrika)

Ambedkarnagar News: अंबेडकरनगर पुलिस ने मंगलवार को धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के आरोप में एक पादरी को गिरफ्तार किया है। जिले के अकबरपुर स्थित बिलियर्ड्स चर्च में प्रार्थना सत्र के दौरान कथित तौर पर अवैध तरीके से धर्मांतरण का प्रयास कराने का आरोप पादरी पर है।

विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने दी पुलिस क सूचना

रविवार को 200 से ज्यादा पुरुष और महिलाएं चर्च में पहुंचे। इसे 'प्रार्थना सत्र' बताया गया। पुलिस ने बताया कि पादरी प्रमोद कुमार कथित तौर पर चर्च में मौजूद लोगों से सनातन देवी-देवताओं में आस्था त्यागकर ईसाई धर्म अपनाने का आग्रह कर रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के कुछ सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली थाने से एक टीम चर्च पहुंची।

आरोपी को भेजा गया जेल

शुरुआत में, पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह सभा बिना पूर्व अनुमति के आयोजित एक प्रार्थना सभा थी। हालांकि, जब मामला मीडिया में आया, तो सब इंस्पेक्टर अशरफ खान ने सोमवार को FIR दर्ज की, जिसके बाद अगले दिन पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया। अकबरपूर कोतवाली (अंबेडकरनगर) प्रभारी श्रीनिवास पांडे ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।

पादरी ने दिया था 20, हजार रुपयों का लालच

इसी से जुड़ी एक शिकायत में रामजीत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रमोद ने उनसे संपर्क किया था, जिसने दावा किया था कि उसने धर्मांतरण के लिए लखनऊ और केरल में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सिंह ने कहा कि प्रमोद ने 20,000 रुपये, उनके बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा के लिए 10,000 रुपये का मासिक भत्ता और प्रत्येक नए धर्मांतरण पर 2,000 रुपये अतिरिक्त देने का वादा किया था।

सिंह ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव को नहीं स्वीकारा। जिसके बाद प्रमोद ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और जातिसूचक गालियां दीं। सिंह के बयान के बाद एससी/एसटी अधिनियम के तहत संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
23 Jul 2025, 4:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुसलमान कब तक सपा का झंडा ढोएंगे’, ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन, बोले- अब AIMIM मैदान में उतरें

’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज

UP Digital Labour Chowk App: अब काम के लिए भटकने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही मिलेगा आपकी योग्यता के हिसाब से रोजगार

‘आम आदमी न्याय के लिए किस दरवाजे पर दस्तक दे’, IPS की मां की हत्या पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

सीनियर IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या को लेकर मायावती ने उठाए सवाल! बोलीं- आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?