अम्बेडकर नगर

छठ पर घर में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों से हुई कहासुनी, सुबह घर से दूर पड़ा मिला युवक का शव

UP Crime News: अम्बेडकरनगर में छठ पर्व पर घर में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों से हुए विवाद में युवक की हत्या का आरोप लगा है। रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 30 मीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 8:23 AM IST
Crime News
क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक फोटो)

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में डीजे की तेज आवाज को लेकर हुआ विवाद एक युवक की मौत की वजह बन गया। छठ पर्व पर डीजे बजाकर लौटे युवक की देर रात पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रविवार रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसका शव घर से करीब 30 मीटर दूर फेंक दिया गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

छठ पर्व पर डीजे बजाकर घर लौटा था युवक

मृतक की पहचान बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी पिटू गौतम के रूप में हुई है। पिटू डीजे बजाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह छठ पर्व के अवसर पर डीजे बजाने गया था। देर रात घर लौटने के बाद वह अपने घर में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान तेज आवाज को लेकर पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद के बाद घर के बाहर सोने चला गया था पिटू

बताया जा रहा है कि डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पिटू घर के बाहर सोने चला गया। आरोप है कि रविवार देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को घर से करीब 30 मीटर दूर फेंक दिया।

सुबह छह बजे ग्रामीणों ने देखा शव

रविवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की नजर पिटू के शव पर पड़ी। घर के पास युवक का शव देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर राजेसुल्तानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर रात में विवाद हुआ था। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से बनकटा बुजुर्ग गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Updated on:
16 Nov 2026, 8:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुस्लिम सपा-कांग्रेस छोड़ ओवैसी के साथ आएंगे’, ओपी राजभर का गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ होगा खड़ा

‘अखिलेश सत्ता में आए तो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे’, राजभर का हमला, अयोध्या को लेकर किए गए वादे पर घेरा

‘अखिलेश डूबती हुई नैया है’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन की संभावना को किया खारिज

‘मुसलमान कब तक सपा का झंडा ढोएंगे’, ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी का किया समर्थन, बोले- अब AIMIM मैदान में उतरें

’20 करोड़ की गाड़ी से गरीबों और दलितों पर हाथ हिलाएंगे!’ अखिलेश की ‘PDA यात्रा’ पर ओम प्रकाश राजभर का करारा तंज