
Two girls fell in love, ran away from home अंबेडकर नगर और आजमगढ़ की रहने वाली दो सहेलियां परिवार के मान सम्मान, प्रतिष्ठा को ठेंगा दिखाते हुए एक दूसरे का हाथ पकड़ कर भाग निकली। जिनके खिलाफ थाना में तहरीर देकर परिजन ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज पर छानबीन शुरू की। परिवार वालों ने भी अपने घर की लड़की को तलाश किया। जो एक महीने बाद प्रयागराज में मिली। दोनों से मिली जानकारी के बाद परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों को वापस थाना में लाया गया। मामला जलालपुर कोतवाली का है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली युवती अगस्त महीने में जलालपुर अंबेडकर नगर आई। यहां पर वह एक रिश्तेदारी में आई थी। इसी दौरान जलालपुर की रहने वाली एक युवती उसकी सहेली बन गई। जहां जाती दोनों सहेलियां एक साथ जाती। बीते 5 अगस्त को दोनों सहेलियां घर वालों को झूठ बोलकर बाहर निकली कि वह काम से जा रही है।
दोनों सहेलियां स्कूटी से घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। बेटियों के घर न लौटने से परिजन भी परेशान हो गए। पर नाते रिश्तेदारी में खोज की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। जलालपुर थाना में तहरीर देकर परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों सहेलियों की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच परिजनों को दोनों सहेलियां प्रयागराज में मिली। यहां पर परिजनों में जो कुछ देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
दोनों सहेलियों से बातचीत में बड़ा खुलासा हुआ। दोनों ही सहेलियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया था और वह अब एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं थी। परिजन दोनों ही सहेलियों को लेकर थाना जलालपुर वापस आ गई। जहां कोतवाली में इस बात की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिली है। दोनों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल दोनों सहेलियों के इस कदम से दोनों के घरों में अफरातफरी मची है।