अंबिकापुर

Breaking : भाजपा की बैठक में सुरक्षा दे रही थी पुलिस, बगल में प्रोफेसर के घर से दिनदहाड़े 10 लाख ले उड़े चोर

बैठक स्थल से 200 मीटर दूर हुई वारदात, बेटे से मिलने पत्नी गई हुई थीं मुंबई और प्रोफेसर चले गए थे कॉलेज
3 min read
House where theft
House where theft

अंबिकापुर.राजीव गांधी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर के घर दिनदहाड़े घुसे चोरों ने 1 लाख रुपए नकद व 9 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। विडंबना यह रही कि प्रोफेसर के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित राजमोहिनी देवी भवन में भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक चल रही थी। इसमें पुलिस अधिकारी सहित दर्जनों जवान सुरक्षा में तैनात थे।

दिनदहाड़े इतनी बड़ी चोरी की खबर जैसे ही गांधीनगर थाने पहुंची तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वे भागे-भागे प्रोफेसर के घर पहुंचे और जांच शुरु की। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व ही गांधीनगर थानांतर्गत शांतिपारा में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने करीब 25 लाख से अधिक की चोरी की थी। इसके आरोपियों का सुराग भी अभी पुलिस नहीं लगा पाई थी कि फिर यह घटना हो गई।

नगर के नमनाकला राइस मिल रोड निवासी रमेश जायसवाल राजीव गांधी पीजी कॉलेज में भूगोल के प्राध्यापक हैं। उनकी पत्नी कुछ दिनों पूर्व मुंबई में रह रहे बेटे से मिलने गई हैं। सोमवार की सुबह 10.30 बजे प्रोफेसर पीजी कॉलेज के लिए निकल गए। जब वे 1 बजे घर लौटे तो गेट का ताला टूटा हुआ था।

जब वे घर में घुसे तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर में रखीं दो आलमारी खुली हुई थी तथा सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने देखा तो आलमारी में रखा 1 लाख रुपए नकद, 1 लाख के चांदी के सिक्के व मछली के अलावा सोने के कंगन, 25 सोने के टप्स, झूमका, बाली सहित 9 लाख के जेवर गायब थे।

इसकी सूचना उन्होंने तत्काल गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।


भाजपा की बैठक में तैनात थी पुलिस
जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय पुलिस के अधिकारी व दर्जनों जवान प्रोफेसर के घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित राजमोहिनी भवन में सुरक्षा पर तैनात थे। दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। इस घटना के 2 दिन पूर्व ही गांधीनगर थाना क्षेत्र के शांतिपारा, मुक्तिपारा में चोरों ने 25 लाख से अधिक के जेवर पार कर दिए थे। इसके आरोपी तक भी पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है।


स्नीफर डॉग की मौत
गांधीनगर पुलिस ने मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड को सूचना दी लेकिन बताया गया कि स्नीफर डॉग की सुबह ही मौत हो चुकी है। इससे पुलिस की जांच भी समय पर आगे नहीं बढ़ सकी। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में तैनात स्नीफर डॉग बम स्क्वायड का है। इस कारण उसकी मदद नहीं ली जा सकी।


लॉकर में रख गई थीं जेवरात
प्रोफेसर रमेश जायसवाल ने पुलिस को बताया कि मुंबई जाने से पहले उनकी पत्नी ने काफी संख्या में जेवरात बैंक के लॉकर में रखवा दिए थे, अन्यथा उन्हें और बड़ा नुकसान हो जाता। प्रोफेसर की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Published on:
07 May 2018 06:25 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष