100 feet Tricolour: झंडा लगाने और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है, तिरंगा झंडा (Tricolour flag) लगने की खबर से शहरवासियों समेत जिलेभर में हर्ष का माहौल, इधर कांग्रेसियों ने हर घर झंडा लगाने अभियान की शुरुआत की
अंबिकापुर. 100 Feet Tricolour Flag: अंबिकापुर शहर का मुकुट कहे जाने वाले महामाया पहाड़ पर अवस्थित आक्सीजन पार्क में 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव Health Minister TS Singhdeo) ने इसके लिए विधायक मद (MLA fund) से 12 लाख रुपए की मंजूरी दी है। झंडा लगाने और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने की खबर से जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है।
इधर आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर प्रत्येक घर मे झंडा लगाने के अभियान का शुभारंभ औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया। हर घर में तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य कांग्रेस घर घर तिरंगा वितरण करने का लक्ष्य लिया है।
इस कार्यक्रम के तहत युवाओं की टोली प्रत्येक वार्ड में जाकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करेगी आज कोठी घर घर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ध्वज वितरण किया गया। युवाओं की टीम कल से घर घर जाकर झंडा लगाएगी। यह अभियान 13 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, दुर्गेश गुप्ता, महामंत्री सय्यद अख्तर हुसैन, जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा, गुरप्रीत सिद्धू, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, मालती सिंह, रणविजय सिंह, बीजू गुप्ता, पप्पन सिन्हा, कलीम अंसारी, काजू खान, दिलीप धर, शुभेन्दु घोष, अजय अरुण मिंज,
विनोद एक्का, रजनीश सिंह, शुभम जायसवाल, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश, सतीश बारी, राकेश, रोशन कनोजिया, रिंकू सिंह, राकेश, अली सोहेल, इमरान सिद्दीकी, चुनमुन तिवारी, राहुल सोनी, प्रिंस, नीरू बाबरा, पवन सिंह, विकल झा, उत्तम राजवाड़े, आशीष जायसवाल सहित कांग्रेस जन शामिल थे।