अंबिकापुर

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja Road accident News: सावन के आखिरी सोमवार को जल चढ़ाने बाइक पर सवार होकर निकले थे दोनों, रास्ते में कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अंबिकापुर लाते समय राहुल ने तोड़ा दम
2 min read
Road accident in Surguja
Surguja Road accident, कार की टक्कर से राहुल की मौत (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ाने 2 किशोर बाइक से कैलाश गुफा जा रहे थे। रविवार की शाम वे सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर (Car collided bike riders) मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का इलाज जारी है। इस घटना का मार्मिक पक्ष यह भी है कि 25 अगस्त को राहुल का जन्मदिन था, इससे पहले ही वह दुनिया से चला गया। उसके घर में मातम पसरा हुआ है।

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा निवासी 15 वर्षीय राहुल बिंझिया पिता सुरेंद्र बिंझिया अपने दोस्त ग्राम करौटी के खुटरापारा निवासी सुनील के साथ बाइक (Car-bike collision) पर सवार होकर रविवार को कैलाश गुफा जाने के लिए निकला था। दोनों सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने वाले थे।

वे शाम करीब 6 बजे बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचा मार्ग पर ग्राम बिलासपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 15 डीवी- 0588 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे (Road accident) में दोनों सडक़ पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को बतौली के शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Surguja Road Accident, कार हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़ (Photo- Patrika)

यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। फिर दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने राहुल को मृत (Rahul died in road accident) घोषित कर दिया, जबकि सुनील का इलाज जारी है।

Road accident in Ambikapur: 25 अगस्त को था जन्मदिन

बता दें कि मृतक राहुल को 25 अगस्त को जन्मदिन था। उसने सोचा था कि भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के बाद अगले दिन वह अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाएगा, लेकिन इससे पहले ही वह दुनिया से चला गया। हादसे (Surguja accident) में राहुल की मौत से उसके माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने सोमवार को पीएम पश्चात उसका शव परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद बतौली पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
24 Aug 2026 01:28 pm
Published on:
24 Aug 2026 01:28 pm