अंबिकापुर

पुल पर पहुंचते ही मालगाड़ी के 2 इंजन और 3 बोगी पटरी से उतरे, फिर…

शिवनगर-तारकेश्वरपुर के बीच गर्जन नाले पर स्थित पुल पर हुआ हादसा, साइडिंग से कोल माइंस जा रही थी मालगाड़ी

2 min read
Goods train derailed

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के रामानुजनगर कोल साइडिंग से उदयपुर विकासखंड के परसा-केते कोल माइंस जा रही खाली मालगाड़ी बुधवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई।

करीब 5.30 बजे शिवनगर-तारकेश्वरपुर के बीच गर्जन नाले पर स्थित पुल के समीप मालगाड़ी पहुंची ही थी कि पटरी के खिसक जाने से वह डी-रेल हो गई। इससे ३ बोगी व २ इंजन पटरी से उतर गए। इससे पुल के एक हिस्से को भी क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़ें

बेटे को छुड़ाने पहुंचे पिता को मानव तस्करों ने पीट-पीट कर मार डाला, पुलिया के नीचे फेंक दी लाश


गौरतलब है कि अदानी के परसा-केते स्थित कोल माइंस से हर दिन मालगाड़ी से कोल परिवहन का काम होता है। मालगाड़ी में कोयला भरकर साइडिंग तक ले जाया जाता है। यह प्रक्रिया हर दिन चलती रहती है। बुधवार की सुबह लगभग 5.30 बजे सूरजपुर जिले के रामानुजनगर साइडिंग से कोयला लोड करने परसा केते माइंस में मालगाड़ी जा रही थी।

मालगाड़ी शिवनगर-तारकेश्वरपुर के बीच गर्जन नाले पर स्थित पुल के समीप अचानक डी-रेल हो गई। इससे 3 बोगी व 2 इंजन पटरी से उतर गए। पुल के एक हिस्से को भी क्षति पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि रेल को जोडऩे वाली होल्डिंग बोल्ट के कई जगह से टूट जाने से बोगी और इंजन पटरी से उतर गए। घटना से पुल के एक हिस्से को भी क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि उक्त रेल मार्ग पर पहली बार ऐसा हादसा हुआ है।


बारिश की वजह से मिट्टी बैठने से हुई दुर्घटना
इस संबंध में अदानी कंपनी के अधिकारी एके राय ने बताया कि बारिश की वजह से मिट्टी बैठने की वजह से दुर्घटना हुई है। बिलासपुर से रेस्क्यू की व्यवस्था कर काम युद्धस्तर पर कराया गया।

ये भी पढ़ें

अंधे मोड़ पर पेड़ से टकरा गए बाइक सवार 3 दोस्त, एक की छूट गई दुनिया

Published on:
05 Jul 2018 01:40 pm
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Unveils Martyr statue: Video: सीएम से पहले युकां जिलाध्यक्ष ने कर दिया शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, कमिश्नर बोले- होगी कार्रवाई