10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे को छुड़ाने पहुंचे पिता को मानव तस्करों ने पीट-पीट कर मार डाला, पुलिया के नीचे फेंक दी लाश

वारदात को अंजाम देने वाले ३ आरोपी गिरफ्तार, मृतक के पुत्र को जबरन आंधप्रदेश ले जाना चाह रहे थे आरोपी, बेटा भी पिटाई से घायल

2 min read
Google source verification
Human traffickers arrested

Human traffickers arrested

रामानुजगंज. सनावल थाना अंतर्गत ग्राम पचावल में एक पुत्र को मानव तस्करों से छुड़ाने पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोपी तीन तस्कर ने पिता की लाठी-डंडे व हाथ-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसके शव को आरोपियों ने एक पुलिया के नीचे फेंक दिया। उन्होंने बेटे को भी पीटकर जख्मी कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपी को धर दबोचा। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।


सनावल थाना अंतर्गत ग्राम ठुगरू निवासी मान सिंह गोंड़ पिता सीताराम गोंड़ के 19 वर्षीय पुत्र कमलेश गोंड़ को मानव तस्कर ग्राम पचावल निवासी 30 वर्षीय नारायण, 35 वर्षीय रामप्रसाद व यूपी के देवरिया जिला अंतर्गत ग्राम मिसरोली निवासी 45 वर्षीय विवेक मिश्रा जबरन काम करने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

आरोपियों ने युवक को पचावल में रखा था। इसकी जानकारी मिलने पर 2 जुलाई की रात लगभग 9.30 बजे मान सिंह गोंड़ पुत्र को लेने के लिए ग्राम पचावल आरोपियों के पास पहुंचा। इस दौरान आरोपी शराब सेवन कर रहे थे। जब मान सिंह ने अपने बेटे को ले जाना चाहा तो आरोपियों ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया।

इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडे से मान सिंह व उसके बेटे कमलेश की जमकर पिटाई कर दी। इससे मान सिंह की मौत हो गई व कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपियों ने मान सिंह का शव त्रिशुली रोड पर स्थित चल्खी पुलिया के नीचे फेंक दिया।


घायल बेटे ने पुलिस को दी जानकारी
इधर मृतक का पुत्र किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर सनावल थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर पुलिस खोजबीन करते हुए मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई।

आरोपियों को पुलिस ने धारा 294, 323, 307, 302 व 34 के तहत गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इधर घायल युवक का उपचार चल रहा है।