अंबिकापुर

बाजार से घर लौट रहे 2 दोस्तों के साथ हुआ ऐसा हादसा कि दोनों की छूट गई दुनिया

बाइक पर सवार होकर लौटने के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से हो गई थी भिड़ंत, एक ने मौके पर जबकि दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
2 min read
Road accident
Road accident

अंबिकापुर. कोरिया जिले के खडग़वां थाना क्षेत्र के दो दोस्त बाइक से बाजार गए थे। गुरुवार की शाम दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।


कोरिया जिले के ग्राम खडग़वां निवासी 29 वर्षीय शिव कुमार पिता नर्मदा प्रसाद गुरुवार को गांव के ही अपने दोस्त कृष्णा कुमार सिंह के साथ बाइक से ग्राम दुबछोला बाजार गया था। शाम को बाजार से खरीददारी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। दोनों रास्ते में ग्राम अखराडांड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क किनारे सिर के बल जा गिरे। हादसे में कृष्णा के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवकुमार को गंभीर स्थिति में बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के पश्चात डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

इसके बाद उसे संजीवनी 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव का पीएम कराया। पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
01 Jun 2018 10:03 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से