अंबिकापुर

Snake Bite: खाट पर सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को करैंत सांप ने डसा, बर्तन से ढंक कर पहुंचे अस्पताल, दोनों की मौत

Snake Bite in Ambikapur: रात में खाट पर सो रहे थे 11 वर्षीय, 9 वर्षीय व 3 वर्षीय सगे भाई, आधी रात उठकर रोने लगे 2 भाई, जांच करने पर कान और हाथ में सांप द्वारा डसे जाने के मिले निशान
3 min read
Snake bite
Snake bite, अस्पताल में पड़ा विक्रांत का शव (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सर्पदंश (Snake bite case) की दो अलग-अलग घटना में 2 सगे मासूम भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली घटना में 2 जुलाई की रात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक गांव में 3 सगे भाई खाट पर सो रहे थे। आधी रात किसी चीज के काटने पर 3 वर्षीय व 9 वर्षीय 2 भाई उठकर रोने लगे। माता-पिता ने लाइट जलाकर देखा तो खाट पर करैंत साप लेटा था। जब माता-पिता ने देखा तो एक बेटे कान के पास तथा दूसरे की अंगुली में सांप द्वारा डसे जाने के निशान मिले। फिर उन्होंने सांप को बर्तन से ढंक दिया और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। रेफर किए जाने के बाद 3 जुलाई की सुबह दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में जशपुर की एक महिला को 30 जून की रात सोते समय करैंत सांप ने डस लिया था। उसकी भी इलाज के दौरान 3 जुलाई को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अंतर्गत ग्राम पीपरसोत के तुर्रापारा निवासी वृहस्पत नगेसिया के 3 पुत्र और एक पुत्री थे। २ जुलाई की रात उसके तीनों बेटे विकेश (11 वर्ष) विक्रांत (3 वर्ष) व विकास (9 वर्ष) कमरे में एक खाट में सो रहे थे। देर रात करीब 11.45 बजे विक्रांत के रोने की आवाज (Snake bite to child) सुनकर माता-पिता की नींद खुल गई तो वे खाट के पास पहुंचे।

इस दौरान विक्रांत ने हाथ से कान की ओर इशारा किया। उन्हें यह बात समझ में नहीं आई और थपकी देकर उसे शांत कराने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह रोता रहा। वे कुछ समझ पाते, इसी बीच विकास भी बाएं हाथ की उंगली में कुछ काटने की बात कहते हुए रोने लगा। यह देख परिजन ने लाइट जलाने के बाद तीनों बच्चों को बिस्तर से नीचे उतार दिया।

Snake bite case, पुलिस को बयान देते माता-पिता (Photo- Patrika)

इस बीच उनकी नजर खाट पर लेटे करैत सांप (Snake bite 2 brother) पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उन्हें समझ में आ गया कि बच्चों को सांप ने ही डस लिया है। जब उन्होंने जांच की तो विक्रांत के दाहिना कान और विकास के बाएं हाथ की अंगुली में सांप द्वारा डसे जाने के निशान मिले।

Snake bite in Balrampur: दोनों की अंबिकापुर अस्पताल में मौत

बच्चों को सांप द्वारा डसे जाने की बात से घर में हडक़ंप मच गया। फिर परिजन ने सांप को घर में ही एक बर्तन से ढंक दिया और संजीवनी 108 से दोनों को जिला अस्पताल बलरामपुर लेकर पहुंचे, यहां से प्राथमिक उपचार के चिकित्सक ने इन्हें रेफर कर दिया।

3 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे परिजन दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम विक्रांत आईसीयू में भर्ती था। कुछ घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। दो बच्चों की मौत (Death due to snake bite) से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

चटाई पर सो रही महिला को करैंत ने डसा

इधर जशपुर जिला के ग्राम दोकड़ा निवासी सेबेस्तिया पति वाराता लोमी खेस 43 वर्ष को 30 जून की रात सोते समय करैत सांप डस लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना दिवस महिला जमीन पर चटाई बिछाकर सो रही थी। 1 जुलाई की अलसुबह करीब 3 बजे दाहिने पैर में उसे करैत सांप (Canine snake bite) डस लिया था।

पैर में कुछ काटने का एहसास होने पर सेबेस्तिया की नींद खुल गई और उसने चटाई के पास सांप को देखकर मार डाला। फिर पति को सांप द्वारा डसे जाने की जानकारी दी। इसके बाद उसे फरसाबहार अस्पताल ले गए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई।

Updated on:
03 Jul 2026 07:56 pm
Published on:
03 Jul 2026 07:56 pm
Also Read
View All
Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर

Ambikapur News: जेएनयू में छात्राओं ने कांग्रेस सांसद पर लगाया कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, BJP महिला मोर्चा ने घेरा कांग्रेस दफ्तर

Surajpur Double Murder: शिक्षिका और बेटे की नृशंस हत्या मामले 2-3 संदेही हिरासत में, दोनों के मोबाइल भी गायब, पुलिस कर रही है पूछताछ

Ambikapur Digital Arrest: टेलीकॉम और दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, फिर की 22 लाख की ठगी

Surajpur Double Murder: 18 वर्षीय बेटे की हत्या कर फेंकी लाश, 8 घंटे बाद बंद कमरे में शिक्षिका मां का भी मिला शव, फैली सनसनी