अंबिकापुर

मैनपाट से युवक के साथ लौट रही थी 2 सगी बहनें, रास्ते में पेड़ से टकरा गई बाइक, 1 की मौत

बाइक पर सवार होकर युवक के साथ लौट रही थीं दोनों बहन, मेडिकल कॉल्ेज अस्पताल में एक ने तोड़ दिया दम
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. दो सगी बहनें अपने एक रिश्तेदार के साथ गुरुवार को बाइक से मैनपाट घूमने गई थी। वहां से शाम को वापस घर लौटने के दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।

दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रकेली निवासी 18 वर्षीय सुनीता पोर्ते पिता ठेमन पोर्ते गुरुवार को अपनी छोटी बहन मनिता के साथ एक रिश्तेदार की बाइक से मैनपाट घूमने गई थीं। दिनभर घूमने के बाद शाम को दोनों युवक के साथ घर लौट रही थी।

रास्ते में मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्थित बाजारडांड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुनीता को गंभीर चोटें लगीं जबकि उसकी छोटी बहन व रिश्तेदार को मामूली चोट आई। घायलावस्था में सुनीता को पहले तो स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिर सुनीता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
09 Nov 2018 06:45 pm
Published on:
09 Nov 2018 06:45 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video