अंबिकापुर

बकरे की लालच में कुल्हाड़ी से बुजुर्ग दंपती की हत्या, फिर खाया बकरे का मांस… पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

Murder Case: नि:संतान वृद्ध दंपती की हत्या के मामले में दरिमा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरतार आरोपियों में पति-पत्नी का परिचित था।
2 min read
2 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
2 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Murder Case: नि:संतान वृद्ध दंपती की हत्या के मामले में दरिमा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरतार आरोपियों में पति-पत्नी का परिचित था। उसका घर में अक्सर आना जाना होता था। घटना दिवस 22 अक्टूबर की रात दोनों आरोपी दंपती के घर आए और वहीं सोए थे। पति-पत्नी के सोने के बाद रात करीब 2 बजे कुल्हाड़ी के बट से दोनों के सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद घर में बंधे बकरे को टांगी से मारकर अपने साथ ले गए और मृतक के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर गांव में ही किसी अन्य के घर दोनों जाकर सो गए। सुबह बकरे को पकाकर खाया। हत्या की बात जब सामने आई तो जिस घर में आरोपी बकरे को बनाकर खा रहे थे, उसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

इस हाल में मिली थी लाश

जानकारी के अनुसार रीमा राम उम्र 52 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुहरता घाघीपारा का रहने वाला था। वह पत्नी उर्मिला उम्र 50 वर्ष के साथ रहता था। इनकी कोई संतान नहीं था। गुरुवार सुबह घर की परछी में दोनों की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली थी। सिर पर किसी वजनी वस्तु के मारे जाने के निशान थे। दरिमा पुलिस ने मामले में आरोपी करीमन मझवार पिता कमल साय उम्र 42 वर्ष व जय श्याम पिता लखन राम मझवार उम्र 28 वर्ष निवासी पपापुर थाना दरिमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

परिचित निकला आरोपी

दरिमा थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया कि दंपती की हत्या के मामले में गिरतार आरोपी करीमन मझवार मृतक रीमा राम का परिचित है। करीमन रीमा राम के घर अक्सर आना जाना करता था। उसे पता था कि रीमा व उसकी पत्नी अपने घर में बकरे-बकरियां पालकर रखा है।

घटना दिवस 22 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे करीमन अपने गांव के ही साथी जय श्याम मझवार के साथ रीमा राम के घर पहुंचा और सोने के लिए जगह मांगा। दोनों को सुलाने के बाद रीमा अपनी पत्नी के साथ परछी में सो गया। रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी बकरा चोरी करने के लिए उठे तो आरोपी जयश्याम ने पहले उर्मिला के सिर पर टांगी के बट से मारकर उसकी हत्या की। इसके बाद करीमन ने उसी घर से टांगी निकालकर रीमा राम को मौत के घाट उतार दिया।

बकरे को भी मारने के बाद ले गया

दोनों आरोपियों ने दंपती की हत्या करने के बाद उसी टांगी से घर में बंधे एक बकरे को भी मार डाला और उसे टांगकर अपने साथ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने दंपती के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद उसी गांव में दूसरे परिचित शंकर मझवार के घर गए और वहीं सो गए। दूसरे दिन सुबह वहीं पर बकरे को पकाया और खाया।

इस तरह मिली सूचना

गांव में दंपति की हत्या होने की बात सामने आई तो जिस घर में आरोपियों ने बकरे को बनाकर खा रहे थे शंकर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 टांगी को जब्त किया है।

Updated on:
25 Oct 2025 09:53 am
Published on:
25 Oct 2025 09:50 am
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी