अंबिकापुर

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता

Innocent boy died: सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक अंतर्गत पटाखा फोडऩे के दौरान बच्चे ने मुंह में रखकर चबा लिया था पॉप-पॉप पटाखा, अस्पताल में तोड़ा दिया दम
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 3:38 PM IST
Child died due to firecracker blast in mouth
Big incident in Surguja, गोद में मासूम बेटे का शव लेकर भावुक हुआ पिता (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार के दिवाली की खुशियां मातम (Big incident) में बदल गईं। दरअसल 2 वर्षीय मासूम बच्चे ने लहसून पटाखा (पॉप-पॉप) को मुंह में चबा लिया था। इससे पटाखा उसके मुंह में ही फट गया। इससे खून निकलने लगा। परिजन द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली। दोबारा अस्पताल ले जाने के बाद उसे अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर शहर के मिशन अस्पताल पहुंचे। यहां भी मुंह से खून निकलना जारी रहा। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनेया निवासी इंद्रजीत माझी ने दिवाली के लिए घर में पटाखे लाए थे। बच्चों के फोडऩे के लिए वह लहसून पटाखा (पॉप-पॉप) भी लाया था। लहसून के आकार का यह पटाखा जमीन पर पटकने पर फूटता (Firecracker blast in mouth) है। इसी बीच उसका 2 वर्षीय पुत्र आदित्य एक पैकेट पटाखा लेकर खेल रहा था। इस दौरान उसने एक पटाखा अपने मुंह में रखकर चबा लिया।

पटाखे में मौजूद बारूदी पत्थरों के आपस में टकराने से वह फट गया। इससे उसके मसूड़े से काफी खून बहने लगा। यह देख माता-पिता उसे तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद परिजन उसे घर ले आए। लेकिन घर पर भी खून का निकलना जारी रहा।

Big incident in Surguja, पीएम के लिए लाया गया शव (Photo- Patrika)

मासूम बेटे के मुंह से खून निकलता देख परिजन दोबारा उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत भी गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर (Ambikapur Hospital) के लिए रेफर कर दिया।

Death in fireworks blast: मिशन अस्पताल में हुई मौत

रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल (Holy cross hospital Ambikapur) में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरु किया। लेकिन मुंह से लगातार ब्लीडिंग होने की वजह से उसकी हालत में सुधार नहीं आया। अंतत: गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

बेटे का शव गोद में लेकर पिता अस्पताल में बिलखता रहा। इस संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि मुंह में पटाखा फटने से बच्चे के मसूड़े में गंभीर चोटें आई थीं। लगातार रक्तस्राव होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Updated on:
12 Nov 2026, 3:38 PM IST
Published on: