अंबिकापुर

Ambikapur Crime News: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पत्नी के साथ बनारस गया था सब-इंजीनियर, लौटा तो घर में हो चुकी थी बड़ी चोरी

Crime in Ambikapur: अंबिकापुर के कोणार्क रेसीडेंसी में रहता है एनएच विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर, मां व बच्चे चले गए थे पुराने घर, 3 बेडरूम का ताला तोडक़र कैश समेत 20 लाख जेवर ले उड़े चोर
2 min read
20 lakh theft in Sub engineer house
Ambikapur Crime news, आलमारी तोडक़र ज्वेलरी ले गए चोर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोणार्क रेसीडेंसी में सब-इंजीनियर के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर व कैश लेकर फरार (Ambikapur theft case) हो गए। घटना के दौरान सब-इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस गया था। वहां से वह सोमवार की रात लौटा तो घर का लॉक टूटा हुआ था। 3 बेडरूम की आलमारी में रखे जेवर व कैश गायब थे। सब-इंजीनियर ने मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ रोड स्थित कोणार्क रेसीडेंसी में एनएच विभाग में पदस्थ सब-इंजीनियर रितेश सिंह का मकान स्थित है। 1 अगस्त को सब-इंजीनियर (Theft in Sub engineer house) अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस गए थे। घर में उनकी मां व बच्चे थे। शनिवार की शाम करीब 7 बजे मां व बच्चे अपने पुराने घर नमनाकला चले गए थे।

Ambikapur Crime news, सब-इंजीनियर जिनके घर चोरी हुई(Photo- Patrika)

इसी बीच 3 अगस्त की रात सब-इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। यह देख उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। भीतर गए तो मेन दरवाजे का सेंट्रल लॉक भी टूटा था। भीतर जाने पर नजारा देख उनके होश उड़ गए।

घर के तीनों बेडरूम में रखी आलमारियों के ताले टूटे थे तथा उनमें रखे करीब 25 हजार रुपए कैश व 18-20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। यह देख पति-पत्नी को समझ में आ गया कि उनके घर पर चोरों (Theft in NH Sub engineer house) ने हाथ साफ कर दिया है।

पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम

सब इंजीनियर ने चोरी की सूचना गांधीनगर थाने में दी। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कोणार्क रेसीडेंसी स्थित मकान में पहुंची। यहां उन्होंने जांच शुरु की। चोरों का सुराग लगाने डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन 2-3 स्थानों पर जाने के बाद डॉग भटक गया। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने फूट व फिंगर प्रिंट लिए हैं।

Ambikapur crime news, कमरे में बिखरा पड़ा सामान (Photo- Patrika)

Ambikapur Theft: ग्रिल तोडक़र भागे, ले गए डीवीआर

सब-इंजीनयर के एक बेडरूम में स्थित खिडक़ी का ग्रिल टूटा हुआ था। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर इसी रास्ते से भागे होंगे। वहीं घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था, लेकिन चोर अपने साथ डीवीआर (Thieves took DVR) भी ले गए हैं। अब पुलिस वहां स्थित अन्य घरों व चोरों के भागने के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Updated on:
04 Aug 2026 01:24 pm
Published on:
04 Aug 2026 01:24 pm