अंबिकापुर

भाई के साथ घर लौट रही युवती पर 3 मनचलों ने किए भद्दे कमेंट्स, विरोध करने पर की मारपीट

गुदरी बाजार के रास्ते से होकर घर जा रहे थे भाई-बहन, युवती की रिपोर्ट पर यश ग्रुप के 3 कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Girl molesting
Girl molesting

अंबिकापुर. एक युवती रविवार को अपने भाई के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। इसी दौरान गुदरी बाजार स्थित यश गु्रप के ३ कर्मचारी युवती को देखकर छींटाकशी करने लगे। युवती के भाई द्वारा मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मामले में युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


शहर के मायापुर निवासी सलमान खान उर्फ डब्लू, सोनू गुप्ता व गोधनपुर निवासी जितेन्द्र उर्फ बबलू गुदरी बाजार स्थित यश गु्रप ऑफिस में काम करते हैं। रविवार को उसी रास्ते से एक युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से गुजर रही थी। युवती को देखकर तीनों छींटाकशी करने लगे। युवती के भाई द्वारा मना करने पर उसके साथ कर्मचारियों ने गाली-गलौज व मारपीट की।

युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 354 (क) (1) (4), 509, 294, 506 व 34 के तहत कार्रवाई की है।


शराबखोरी का बन गया है अड्डा
गुदरी बाजार के अंदर में एक दुकान में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर शराब खोरी की जाती है। इसकी वजह से यहां का माहौल काफी बिगड़ जाता है, इस मार्ग से युवतियों व महिलाओं का आना-जाना दूभर हो गया है।

गौरतलब है कि ६ साल पूर्व गुदरी बाजार में ही व्यवसायी युवकों द्वारा एक युवती से छेडख़ानी की गई थी तथा उसके भाई को पीटा गया था। इस मामले में तात्कालीन एसपी ने मनचलों की पिटाई कर शहर में जुलूस निकाला था।


विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
इस घटना की निंदा करते हुए शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस विभाग को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा लड़कियों से छींटाकशी की जाती है।

कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ते जाते हैं। गुदरी बाजार में भी ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

Published on:
15 Oct 2018 08:38 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक