अंबिकापुर

रात के अंधेरे में पहाड़ के ऊपर से आ रही थी रोशनी, पुलिस पहुंची तो नजारा देख रह गई दंग

3 युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई पुलिस, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

2 min read
Mountain
Light on mountain

अंबिकापुर. शहर से लगे थोर के जंगल में पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वहां जुए का बड़ा फड़ चल रहा है। मणिपुर चौकी की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची तो पहाड़ के ऊपर रोशनी नजर आई। जब वे वहां पहुंचे कई लोग जुआ खेल रहे थे।

पुलिस के अनुसार 3 लोग मोमबत्ती की रोशनी में हार-जीत का दाव लगाते पकड़े गए। इनके पास से पुलिस ने साढ़े 4 हजार रुपए जब्त किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या वहां इतना छोटा फड़ चल रहा था।


जुए के शौकीन लोग अब शहर से दूर पहाड़ों पर अपना अड्डा बना रहे हैं। लोग बारिश के मौसम में रात के अंधेरे में मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे हैं। इसकी जानकारी मणिपुर पुलिस को लगातार मिल रही थी।

शनिवार को मुखबिर द्वारा शहर से लगे ग्राम थोर के जंगल में पुलिस को बड़े जुए के फड़ की जानकारी दी गई थी। पुलिस जब रात को दल बल के साथ पहुंची तो जुआरी बड़े ही आराम से खुले आसमान के नीचे पहाड़ के ऊपर मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे थे।

इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर 3 जुआरियों को धरदबोचा। जुए के फड़ से पुलिस की टीम मात्र 4 हजार 500 रुपए ही जब्त कर पाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।


ये है पकड़े गए जुआरी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सत्तीपारा निवासी 42 वर्षीय पप्पू अग्रवाल, गांधीनगर निवासी 25 वर्षीय जितेन्द्र जायसवाल, व मुक्तिपारा निवासी 40 वर्षीय बहादूर जायसवाल को गिरफ्तार किया है।


बड़े जुआ फड़ की थी सूचना
पुलिस को अपने मुखबिर से बड़े जुआ फड़ चलने की सूचना दी गई थी लेकिन वहां पहुंचने पर मात्र 3 लोग जुआ खेलते मिले। इसे लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Published on:
20 Aug 2018 02:37 pm
Also Read
View All
Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mantra in Schools: स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य पर सियासत गरम, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव बोले- सरकार वापस ले आदेश

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया

Breaking News: सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ईडी का छापा, DMF से जुड़ा है मामला, देखें Video

Good News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार बेडसोर की फ्लैप सर्जरी सफल, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर