अंबिकापुर

प्लान बनाकर पिकअप के आगे अड़ा दी थी बाइक और स्कूटी, फिर चाकू व बेल्ट से हमला कर ड्राइवर से की लूट

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग समेत 4 आरोपियों को किया वारदात, लूट की कई वारदात को दे चुके हैं अंजाम
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 6:24 PM IST
Loot accused arrested
Loot accused arrested

अंबिकापुर. अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर लुचकी घाट से आगे लालमाटी में 26 सितंबर की रात पिकअप को रोककर चालक से लूटपाट किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने प्लान बनाकर पिकअप चालक से 3 हजार रुपए नगद व 2 नग मोबाइल की लूट की थी। इस दौरान उन्होंने उसकी पिटाई भी की थी।


बलरामपुर के ग्राम कोदौरा निवासी महताब अंसारी पिता अब्दुल अंसारी 26 सितंबर की रात करीब 7 बजे बगीचा से पिकअप में मिर्च और आलू लोड कर डेहरी ऑनसोन जाने के लिए निकाला था। अंबिकापुर से करीब 12 किमी दूर रायगढ़-अंबिकापुर मार्ग पर लालमाटी के समीप पहुंचा था कि स्कूटी और बाइक में सवार युवकों ने पिकअप के सामने गाड़ी अड़ा दी।

इसके बाद उन्होंने उससे मारपीट करते हुए 3 हजार रुपए नगद व दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस दौरान हुई नोकझोंक के बीच एक युवक ने चालक के सिर में पीछे से चाकू, बेल्ट से हमला भी कर दिया था, इससे वह घायल हो गया था। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर धारा 341, 394 व 34के तहत जुर्म दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी थी।

एसपी सदानंद कुमार व सीएसपी आरएन यादव के मार्गदर्शन में कोतवाली व क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया था। पुलिस ने मामले में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित अटल आवास निवासी 20 वर्षीय जयदीप उपाध्याय पिता राजेन्द्र उपाध्याय, इमलीपारा निवासी 20 वर्षीय आरिफ पिता शब्बीर अंसारी, बाबू पारा निवासी कुंदन गुप्ता पिता इन्द्रदेव गुप्ता सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो नग मोबाइल, दो नग चाकू व 3250 रुपए नगद भी बरामद किया है। कार्रवाई में कोतवाली टीआई विनय सिंह बघेल, क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई मनीष यादव, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,आरक्षक अमृत सिंह, जयदीप सिंह, नितिन सिन्हा, बृजेश राय, अनुज जायसवाल, राकेश शर्मा व अमित विश्वकर्मा शामिल थे।


योजना बनाकर दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लुचकी घाट पर लूट के लिए चार लोग स्कूटी व बाइक में सवार होकर प्लान बनाकर निकले थे। योजना के अनुसार स्कूटी से एक युवक को उतारकर आगे भेज दिया। इसके बाद बाकी 3 पिकअप का पीछा करने लगे। रघुनाथपुर से आगे बढ़़ते ही युवकों ने पिकअप के सामने वाहन अड़ा दिया। इसके बाद पिकअप सवार युवक की जमकर पिटाई की और उससे लूटपाट के वारदात को अंजाम दिया।


रायपुर में भी दे चुके हैं लूटपाट की घटना को अंजाम
सीएसपी आरएन यादव ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा रायपुर में भी लूटपाट किया जा चुका है। इसके अलावा गांधीनगर थाना अंतर्गत विशुनपुर के पास लूटपाट कर घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही छोटी-छोटी लूट की कई वारदात में ये शामिल रह चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत