अंबिकापुर

बिना बिक्री डेढ़ साल से दुकान में सामान होता जा रहा था कम, फिर सामने आई ये सच्चाई

दुकान संचालक ने कोतवाली में दर्ज कराई थी नामजद शिकायत, 4 युवकों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

2 min read
4 thieves arrested
Thieves in police custody

अंबिकापुर. कृषि बीज दुकान से कीटनाशक दवाइयां व बीज चोरी कर बेचने के मामले में कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो दिन पूर्व दुकान संचालक ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। दुकान में पूर्व में काम करने वाला कर्मचारी ही डुप्लीकेट चाबी के माध्यम से डेढ़ साल से चोरी कर रहा था।


शहर से लगे ग्राम सरगवां निवासी समीर मंडल पिता रमेश मंडल का कंपनी बाजार में कृषि बीज, खाद एवं कीटनाशक दवाइयों की दुकान है। दुकान में सरगवां निवासी 19 वर्षीय प्रकाश घोष पिता जतिन घोष काम करता था। उसने काम करने के दौरान दुकान की दूसरी चाबी बना ली थी। वह मौका देख कर दुकान से दवा व बीज चोरी कर दूसरे दुकान में बेच देता था।

शक होने पर दुकान के संचालक समीर ने उसे नवंबर २०१७ में काम से निकाल दिया था। इसके बाद से प्रकाश बीच-बीच में सिलफिली निवासी ३२ वर्षीय राजकुमार माल व सकालो निवासी २३ वर्षीय विपिन हलदर के साथ मिलकर दूसरी चाबी से रात्रि में दुकान खोलकर हाईब्रिड बीच व कीटनाशक की चोरी कर सिलफिली में अजीत तलफदार के बीज दुकान में बेच देता था।

यह सिलसिला लगभग डेढ़ वर्षों से चल रहा था। इससे परेशान होकर दुकान संचालक समीर अपने स्तर से पतासाजी करने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि दुकान के पूर्व कर्मचारी प्रकाश ही चोरी कर सामान को सिलफिली के एक बीज दुकान में बेचता है।

समीर ने १५ अगस्त को चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 381, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।


दुकान की बनवाई थी डुप्लीकेट चाबी
आरोपी प्रकाश घोष डेढ़ वर्ष पूर्व कंपनी बाजार स्थित बीज दुकान में काम करता था। काम करने के दौरान उसने दुकान की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। वह काम करने के दौरान ही रात में डुप्लीकेट चाबी से दुकान खोलकर बीज व खाद की चोरी कर बेच देता था। डेढ़ वर्ष के दौरान उसने बीच-बीच में राजकुमार व विपिन के साथ मिलकर दुकान से एक लाख से भी ज्यादा का खाद-बीच चोरी कर बेच दिया था।


चोरी की बीज व कीटनाशक जब्त
दुकान संचालक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खाद, बीज व कीटनाशक को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी विनय सिंह बघेल, चितरंजन साहू, क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, भोजराज पासवान, दीनदयाल सिंह, अमित विश्वकर्मा, विरेंद्र पैंकरा, जितेश साहू, बृजेश राय, विवेक राय, मनीष यादव, अमृत सिंह, अनुज जायसवाल, नितिन सिन्हा व राहुल सिंह शामिल रहे।

Published on:
18 Aug 2018 04:51 pm
Also Read
View All
Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mantra in Schools: स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य पर सियासत गरम, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव बोले- सरकार वापस ले आदेश

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया

Breaking News: सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ईडी का छापा, DMF से जुड़ा है मामला, देखें Video

Good News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार बेडसोर की फ्लैप सर्जरी सफल, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर