5th-8th board exam 2026: 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा खत्म हो चुकी है, अब 5वीं-8वीं की होगी बोर्ड परीक्षा, केंद्राध्यक्षों को प्रश्नपत्रों का किया गया वितरण
अंबिकापुर। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब कक्षा 5वीं और 8वीं (5th-8th board exam 2026) की केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरु होगी। परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में शनिवार से जिले के विकासखंडों में प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री का वितरण मल्टी परपज स्कूल से किया गया, ताकि परीक्षा का संचालन व्यवस्थित और गोपनीय तरीके से किया जा सके। इस बार नई व्यवस्था लागू करते हुए पूरे प्रदेश में एक समान प्रश्नपत्र से परीक्षा ली जाएगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार इस वर्ष भी पांचवीं और आठवीं की परीक्षा बोर्ड (5th-8th board exam 2026) पैटर्न पर आयोजित की जा रही है। खास बात यह है कि इस बार एकीकृत प्रणाली के तहत परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। विभाग से संबद्ध सभी निजी स्कूलों को भी इसी प्रणाली के तहत परीक्षा आयोजित करनी होगी।
जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा (5th-8th board exam 2026) सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री ब्लॉक स्तर से परीक्षा केंद्रों तक भेजी गई।
सरगुजा जिले के सात विकासखंडों में कुल 2 हजार 314 परीक्षा केंद्र (5th-8th board exam 2026) बनाए गए हैं। इनमें 1 हजार 563 केंद्र कक्षा 5वीं तथा 751 केंद्र कक्षा 8वीं के लिए निर्धारित किए गए हैं। विकासखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो अंबिकापुर में 595, बतौली में 211, लखनपुर में 316, लुंड्रा में 412, मैनपाट में 229, सीतापुर में 278 तथा उदयपुर में 273 केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों की संख्या की बात करें तो जिले में कक्षा 5वीं में 16 हजार 667 तथा कक्षा 8वीं में 13 हजार 362 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए विभाग ने केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की है। इस बार परीक्षा प्रणाली में एक और विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीयकृत परीक्षा प्रणाली के तहत पूरे प्रदेश में एक समान प्रश्नपत्र से परीक्षा ली जाएगी और प्रश्नपत्र में ही उत्तर लिखने के लिए स्थान दिया जाएगा। यानी अलग उत्तर पुस्तिका (5th-8th board exam 2026) की जरूरत नहीं होगी। इससे परीक्षा प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है।
अंक विभाजन के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा 50 अंकों (5th-8th board exam 2026) की होगी, जिसमें 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य और 40 अंक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 20 अंक प्रोजेक्ट और 80 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय किए गए हैं।
विभाग का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। केंद्राध्यक्ष की खुद के स्कूलों से हटाकर दूसरे स्कूलों में ड्यूटी लगाई जाएगी।