अंबिकापुर

5वीं की बोर्ड परीक्षा में ये क्या…! बच्चों की जगह स्वीपर दे रहा था एग्जाम, DEO बोले-कराएंगे जांच

CG Board Exam 2025: अंबिकापुर जिले में लखनपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला सुगाआमा में 24 मार्च की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी।

less than 1 minute read

CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में लखनपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला सुगाआमा में 24 मार्च की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में मात्र दो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन उनकी जगह अंशकालीन स्वीपर द्वारा परीक्षा दी जा रही थी।

CG Board Exam 2025: स्वीपर हल कर रहा था प्रश्न

केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक ने अपनी नाकामी छिपाने अंशकालीन स्वीपर को परीक्षा में बैठा दिया। वह प्रश्न पत्र हल कर रहा था। इस नकल के खेल को किसी ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला के आश्रित ग्राम सुगाआमा शासकीय प्राथमिक शाला में शासन द्वारा केंद्राध्यक्ष के रूप में नरेश कुमार को पांचवीं की बोर्ड परीक्षा हेतु नियुक्त किया गया है।

24 मार्च को पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। लेकिन परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष नरेश कुमार और प्रधान पाठक सलक राम मिंज ने अपनी नाकामी छिपाने स्वीपर मनीष मिंज को दो विद्यार्थियों की जगह परीक्षा में बैठा दिया। वह हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र हल कर रहा था। डीईओ अशोक सिन्हा ने कहा की वीडियो के अनुसार बीईओ को जांच के लिए बोला गया है। जांच के बाद जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
,

Also Read
View All