15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राथमिक शाला में भरा पानी, शिक्षक गायब, बीआरसी ने की सफाई

- शासकीय प्राथमिक शाला हड्डी गोदाम का मामला, बीआरसी देंगे नोटिस

2 min read
Google source verification
स्कूल भवन तक भरा पानी।

स्कूल भवन तक भरा पानी।

सिवनी. जिले में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण कई सरकारी स्कूलों में पानी टपकने, जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे में विभागीय कर्मी भी समय से पहले स्कूलों को ताला लगाकर घरों की ओर निकल गए। जब स्कूलों के जल भराव की जानकारी बीआरसी को मिली और मौके का निरीक्षण किया गया, तो स्कूल भवन में ताला और परिसर में पानी भरा हुआ नजर आया। ऐसा ही नजारा शहर के मध्य प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे भगत सिंह वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला हड्डी गोदाम सिवनी में देखने को मिला।


सिवनी बीआरसी कपिल बघेल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि हड्डी गोदाम के शासकीय शाला परिसर और कक्ष में पानी भरा हुआ है। इससे समस्या हो रही है। जब मौके पर पहुंचकर देखा तो स्कूल के कमरे, बरामदे व परिसर खेल मैदान में बारिश का पानी भरा था। आसपास देखा तो जहां से परिसर के पानी की निकासी होती है, वहां कचरा-मिट्टी जमा होने से छेद बंद रहने के कारण पानी भराव की स्थिति बनी हुई थी। तुरंत बीआरसीसी बघेल ने अपने कार्यालय के कर्मचारी के साथ पानी की निकासी के लिए कचरा-मिट्टी साफ किया, तो पानी निकासी आरम्भ हो गई।


मिलती है मेंटनेंस की राशि, नहीं कराते काम-
बीआरसी बघेल ने कहा कि सभी शासकीय शालाओं को हर वर्ष पांच हजार रुपए की राशि शाला भवन व परिसर के मेंटनेंस के लिए मिलती है। इस राशि का ही उपयोग कर जल निकासी के लिए स्कूल के प्रधानपाठक, शिक्षक सफाई करा लेते तो हड्डी गोदाम के शासकीय शाला भवन व परिसर में जल भराव नहीं होता, लेकिन काम नहीं कराते हुए सिर्फ हल्ला मचाना ही इनकी आदत हो गई है। शाला शुरु होने के समय ही सभी स्कूलों को पत्र लिखकर जरूरी सुधार कार्य कराने को कहा गया था, लेकिन कहीं-कहीं शिक्षकों ने इस पर लापरवाही बरती है। हड्डी गोदाम शासकीय शाला के जो भी शिक्षक अपने कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने में लापरवाह पाए गए हैं। उन सभी को नोटिस जारी किया जाएगा।