अंबिकापुर

मामा के घर शादी में आई 8 साल की बालिका से दुष्कर्म, ब्लीडिंग व दर्द से अस्पताल में हो गई बेहोश

दर्द से कराहती मासूम पीडि़ता को अस्पतालों के लगाने पड़े चक्कर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 1 दिन बाद हुआ मुलाहिजा
2 min read
Innocent girl
Innocent girl

अंबिकापुर. मामा के घर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम खडगवां आई 8 वर्षीय बालिका से नशे में धुत एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी घर के बाहर खेल रही 2 मासूम बच्चियों को उठाकर जंगल में ले गया था, जहां उसने एक के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने व गुप्तांग से ब्लड निकलने पर आरोपी दोनों को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल बच्ची को मुलाहिजा के लिए लाया था लेकिन देर रात तक डॉक्टरों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने पर उसका मुलाहिजा नहीं हो पाया था। इस दौरान बालिका दर्द से कराहती रही। बीच-बीच में वह बेहोश भी हो रही थी। गुरुवार की सुबह पीडि़त मासूम का मुलाहिजा किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 363 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8 के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


मध्यप्रदेश के कोतमा से 8 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ मामा के घर ग्राम खडगवां विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। मंगलवार को वह अपनी सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान नशे में धुत होकर प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम केरता बाजार पारा निवासी आशीष गुप्ता पिता परमेश्वर गुप्ता वहां पहुंचा।

वह खेल रही दो बच्चियों को उठाकर जंगल की तरफ ले गया। जहां उसने 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इससे बालिका के गुप्तांग से ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी हो गई और वे वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपी दोनों को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गया।

इधर गुप्तांग से ब्लड निकलने व दर्द के कारण बालिका कराहती रही। स्थानीय पुलिस ने बालिका को मुलाहिजा के लिए सूरजपुर अस्पताल भेजा लेकिन गायनोकोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण वहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां भी महिला डॉक्टर के नहीं होने के कारण कई घंटों तक उसे दर्द के बीच भटकना पड़ा। अस्पताल अधीक्षक के फोन के बाद रात मे ंमहिला डॉक्टर तो पहुंचीं लेकिन दर्द के कारण उसका मुलाहिजा नहीं किया जा सका।

बालिका बीच-बीच में बेहोश भी हो रही थी। गुरुवार की सुबह उसका 2 महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में मुलाहिजा किया गया। इधर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 363 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8 के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


काटने पड़े अस्पतालों के चक्कर
पुलिस ने मामले को सूरजपुर भेज दिया था। सूरजपुर जिला चिकित्सालय में गाइनोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने की वजह से पुलिस पीडि़ता को मुलाहिजा के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लेकर पहुंची लेकिन यहां शाम के समय कोई भी डॉक्टर नहीं थे। काफी देर तक पुलिस बच्ची को लेकर भटकती रही। बाद में कुछ लोगों ने इसकी जानकारी अस्पताल अधीक्षक को दी लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

Published on:
03 May 2018 03:42 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार