अंबिकापुर

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Surguja Political News: आप के प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री, सरगुजा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल, कहा- समान विचारधारा वाले कार्यकर्ताओं का साथ आना जरूरी
2 min read
AAP workers entered in Congress
Surguja Politics, आप के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश कराते पूर्व डिप्टी सीएम (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के 120 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वे गाजे-बाजे के साथ रैली लेकर कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन (Congress office Rajiv Bhavan) पहुंचे। यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सदस्यता की रसीद प्रदान कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई तथा पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा समाज विचारधारा वाले साथियों के बीच एक साथ आने की समझ बनी है। मौजूदा हालात से निपटने यह जरूरी है।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अलेक्जेंडर केरकेट्टा, सरगुजा जिलाध्यक्ष सीताराम मानिकपुरी, जोन सह प्रभारी नूर हसन अली सहित जिला संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हैं। कोरबा लोकसभा के प्रभारी अध्यक्ष विजय नायक ने भी टीएस सिंहदेव के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Surguja Politics, पूर्व डिप्टी सीएम के साथ आप के पदाधिकारी (Photo- Patrika)

कार्यकर्ता शैला नृत्य और गाजे-बाजे के साथ रैली के रूप में राजीव भवन पहुंचे। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उनका स्वागत किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM) ने कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए समान विचारधारा वाले साथियों के बीच एक साथ आने की समझ बनी है। मौजूदा हालात से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

इसी दिशा में सभी साथियों का कांग्रेस में शामिल (AAP Workers entered in Congress) होना स्वागत योग्य है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजेंद्र बहादुर सिंह जैसे जुझारू नेतृत्वकर्ता के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं से बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

AAP and Congress:‘अपनी पुरानी पार्टी से कोई शिकायत नहीं’

राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने अकेले कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया था। लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अलग-अलग होकर भाजपा (Surguja BJP) का मुकाबला नहीं किया जा सकता। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा पुरानी पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों से निपटने समान विचारधारा वाले कार्यकर्ताओं का साथ आना जरूरी है।

Updated on:
12 Sept 2026 09:24 pm
Published on:
12 Sept 2026 09:24 pm
Also Read
View All