अंबिकापुर

ACB arrested Patwari: जब तक रुपए नहीं दोगे, तुम्हारा काम नहीं करूंगा, एसीबी ने किसान से 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा

ACB arrested Patwari: पैतृक जमीन का बंटवारा कराने किसान ने लगाया था आवेदन, काम करने के बदले पटवारी ने मांगी थी रिश्वत, नहीं देने पर लगवा रहा था ऑफिस के चक्कर
2 min read
ACB arrested Patwari
Patwari Mohan Singh arrested by ACB (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत पंडरी में पदस्थ एक पटवारी को किसान से 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार (ACB arrested Patwari) किया है। दरअसल किसान द्वारा अपने पैतृक जमीन का बंटवारा कराने पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया गया था। लेकिन पटवारी द्वारा उसे बार-बार दौड़ाया जा रहा था। पटवारी उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। अंतत: सौदा 13 हजार में तय हुआ। इसी बीच किसान ने मामले की शिकायत एसीबी की टीम से की। फिर प्लान बनाकर बुधवार को एसीबी की टीम ने पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।

वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत निवासी एक किसान ने अपने पैतृक जमीन का बंटवारा कराने तहसील में आवेदन किया था। लेकिन ग्राम पंडरी हल्का में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह द्वारा काम करने के बदले उससे रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। किसान का कहना था कि वह रिश्वत (ACB arrested Patwari) नहीं देगा, इस पर पटवारी ने भी काम करने से साफ इनकार कर दिया।

कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके किसान का आखिर पटवारी की बात माननी पड़ी और सौदा 13 हजार में तय हो गया। इधर किसान ने भ्रष्ट पटवारी को सबक सिखाने की ठान ली थी। इसी बीच उसने मामले की शिकायत एसीबी की टीम से कर दी। मामले (ACB arrested Patwari) की पुष्टि कर लेने के बाद एसीबी की टीम ने पटवारी को पकडऩे योजना बनाई।

ACB arrested Patwari: रिश्वत लेते ही किया गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने एसडीओपी प्रमोद खेस्स के नेतृत्व में कार्रवाई की। इसके लिए बुधवार की सुबह टीम ने किसान को केमिकल लगे 13 हजार रुपए (ACB arrested Patwari) पटवारी को देने के लिए दिए। वहीं एसीबी की टीम पटवारी ऑफिस के आस-पास ही तैनात हो गई। जैसे ही किसान ने रिश्वत के रुपए पटवारी को दिए, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

Patwari Mohan Singh (Photo- Patrika)

पटवारी से की जा रही पूछताछ

एसीबी की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार (ACB arrested Patwari) कर उससे पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं एसीबी का कहना है कि पटवारी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में राजस्व विभाग में अब तक पटवारियों द्वारा रिश्वत लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं। शिकायत पर एसीबी की टीम ने ऐसे पटवारियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

Updated on:
10 Sept 2025 03:41 pm
Published on:
10 Sept 2025 03:41 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद