अंबिकापुर

Action on expired food: खाने-पीने की एक्सपायरी सामान बेच रहा था दुकानदार, 2 लाख की सामग्री जब्त, लाइसेंस निरस्त, जुर्माना भी लगा

Action on expired food: शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में संचालित शिवम मिष्ठान व डेली नीड्स और बेकरी दुकान पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नगर निगम व राजस्व की टीम ने मारा छापा, 25 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
2 min read
Expired foods
Seized expired foods (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (Action on expired food) की है। बस स्टैंड स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स दुकान में छापेमारी कर करीब 2 लाख रुपए से अधिक का एक्सपायरी सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकान में बड़ी मात्रा में खराब और समय सीमा पार कर चुकी खाद्य सामग्री पाई गई, जिसे ग्राहकों को बेचा जा रहा था। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुुरु कर दी है।

Shivam mishthan and daily needs shop (Photo- Patrika)

अंबिकापुर नगर निगम ने दुकान में गंदगी फैलाने और एक्सपायरी सामान बेचने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। खाद्य एवं औषधि विभाग को इन दुकानों (Action on expired food) के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

Poor quality of Rasgulla (Photo- Patrika)

इसके बाद कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। बता दें कि 27 अप्रैल से 11 मई तक पूरे प्रदेश में खाद्य एवं औषधि विभाग (Action on expired food) द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Action on expired food: व्यापारियों में मचा हडक़ंप

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य खाद्य सामग्री (Action on expired food) बिक्री करने वाले कारोबारियों में हडक़ंप की स्थिति है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी नितेश कुमार मिश्रा ने साफ किया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Updated on:
30 Apr 2026 08:00 pm
Published on:
30 Apr 2026 08:00 pm