अंबिकापुर

Air service: 14 दिनों से बंद अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा फिर शुरु, 5-6 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने भरी उड़ान

Air service: एयरपोर्ट अथॉरिटी के ऑफिसरों ने 19 सीटर फ्लाइट में तकनीकी खराबी को बताया था वजह, 28 फरवरी के लिए जारी किया गया शेड्यूल

2 min read
Air service: 14 दिनों से बंद अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा फिर शुरु, 5-6 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने भरी उड़ान
Aeroplane

अंबिकापुर. मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर संचालित फ्लाई बिग एयरलाइन की 19-सीटर फ्लाइट पिछले बंद थी। 14 दिन बाद पुन: शुरूआत (Air service) की गई है। अचानक सेवा शुरू किए जाने से रायपुर से अंबिकापुर के लिए मात्र 5-6 यात्री ही मिले। जबकि अंबिकापुर- बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट ने बिना यात्रियों के ही सफर तय किया। अब २८ फरवरी के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया गया है।

केंद्र सरकार की उड़ान योजना (Air service) के तहत 19 दिसंबर से इस हवाई सेवा की शुरुआत की गई थी, जिससे रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रा सुगम हो सके। पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) उपलब्ध थी, जिसे बाद में बढ़ाकर सप्ताह में 6 दिन कर दिया गया।

हालांकि, इस रूट पर शुरू से ही यात्री संख्या बेहद कम रही, जिससे एयरलाइन को लगातार घाटा उठाना पड़ा। फ्लाइट का शेड्यूल तय था कि यह सुबह 9 बजे रायपुर से उड़ान (Air service) भरकर 10.15 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, फिर 10.40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इसके बाद 12 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होकर 12.55 पर पहुंचेगी और फिर 1.20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी। हालांकि, यात्रियों की संख्या बढऩे के बजाय लगातार घटती रही। शुरुआती दिनों में कभी-कभी पूरी फ्लाइट खाली भी गई, जबकि कई बार दो-चार यात्री ही सफर कर रहे थे।

Air service: 14 दिन से रद्द थी फ्लाइट

इस बीच पिछले 14 दिनों से अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर संचालित फ्लाई बिग एयरलाइन (Air service) की 19-सीटर फ्लाइट रद्द थी। इसका मुख्य कारण यात्रियों की कमी बताई जा रही है। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण रद्द होना बताया था। लंबे अंतराल के बाद 27 फरवरी से पुन: सेवा शुरू की गई है।

Published on:
27 Feb 2025 09:09 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात