अंबिकापुर

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Aman Ojha Murder: शहर के टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा का झारखंड के रंका में मिला शव, सिर में चोटों के निशान, रामानुजगंज से बरामद हुई बाइक
2 min read
Aman Ojha murder, Tuntun Dabeli, Ambikapur young man murder
Aman Ojha with his wife (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के मिशन चौक निवासी टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा (Aman Ojha Murder) की हत्या कर दी गई। उसका शव झारखंड के रंका में नग्न हालत में बरामद हुआ। जबकि उसकी बाइक रामानुजगंज में लावारिस हालत में मिली है। अमन अपनी पत्नी को लेकर 1 -2 माह पूर्व से चर्चा में था। उसने वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर पत्नी को भगा ले जाने तथा पत्नी के कथित प्रेमी पर हत्या (Aman Ojha Murder) की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया था। मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी बीच उसका शव रंका में मिला है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Aman Ojha with his wife (Photo- Patrika)

अंबिकापुर के मिशन चौक निवासी अमन ओझा 34 वर्ष (Aman Ojha Murder) टुनटुन दाबेली दुकान का संचालक था। वह मिशन चौक पर ही विशाल मेगा मार्ट के पास दुकान चलाता था। करीब 1 से डेढ़ माह पूर्व उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को वह भगाकर ले गया है तथा साथ रखा है। वहीं पत्नी द्वारा उसे धमकी दी जाती है कि उसका ओपन वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

अमन ने यह भी कहा था कि पत्नी के प्रेमी द्वारा उसकी हत्या (Aman Ojha Murder) करने की धमकी भी दी जा रही है। उसने शहर के हिंदू संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। यह मामला उस दौरान काफी चर्चा में था। मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन पत्नी के लौट आने की वजह से मामला शांत हो गया था।

Aman Ojha Murder: रंका में मिली लाश

उक्त घटना के बाद कुछ दिनों से मामला शांत था। इसी बीच रविवार को टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा की झारखंड के रंका थाना अंतर्गत एनएच 343 से लगे खुथवा मोड़ के समीप लाश (Aman Ojha murder) मिली। उसके सिर पर कई गहरे चोटों के निशान मिले हैं, जबकि शरीर के निचले हिस्से से कपड़े गायब थे।

Dead body of Aman Ojha (Photo- Patrika)

रंका पुलिस ने उसका शव बरामद कर पीएम के लिए गढ़वा के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की बाइक रामानुजगंज से बरामद की है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और कर लाश यहां फेंकी गई है।

कार और ऑटो रिक्शा में लगाई थी आग

इधर मिशन चौक में ऐसी चर्चा है कि शुक्रवार को अमन ओझा (Aman Ojha murder) ने एक कार और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी थी। इसके बाद उसकी पिटाई की गई थी। इस घटना के बाद से वह एक व्यक्ति की बुलेट लेकर फरार था। इसी बीच उसकी लाश झारखंड के रंका में मिली है। यह मामला सामने आने के बाद अब पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
11 May 2026 04:56 pm
Published on:
10 May 2026 05:11 pm
Also Read
View All
आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटा था सांप, नहीं बच पाई जान

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो