अंबिकापुर

Ambikapur Crime: Video: घर में घुसकर मारपीट, ईंट-पत्थर से भी हमला, महिला बेहोश, पार्षद के पुत्र समेत 9 के खिलाफ अपराध दर्ज

Ambikapur Crime: रुपए लेन-देन का बताया जा रहा है विवाद, मारपीट में महिला को आई गंभीर चोटें, सडक़ पर बिखरे दिए ईंट-पत्थर

2 min read
Ambikapur Crime: Video: घर में घुसकर मारपीट, ईंट-पत्थर से भी हमला, महिला बेहोश, पार्षद के पुत्र समेत 9 के खिलाफ अपराध दर्ज
Woman injured in beat up case

अंबिकापुर. प्रकाश साहू व पार्षद किरण साहू के बेटे विशाल साहू ने अपने साथी अमन मिश्रा सहित 9 अन्य लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट (Ambikapur Crime) की। मारपीट में एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आई है। मारपीट का कारण रुपए का लेन-देन बताया जा रहा है। वारदात के दौरान ईंट-पत्थर से भी दोनों पक्षों की ओर से हमला हुआ। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शहर के दर्रीपारा निवासी नमोनारायण ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट (Ambikapur Crime) दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि बुधवार की दोपहर दर्रीपारा निवासी विशाल साहू पिता प्रकाश साहू अपने साथी अमन मिश्रा सहित 9 लोग मेरे घर में घुसकर मेरे बेटे व बहू के साथ मारपीट की है।

Injured woman

मारपीट के दौरान घर के एक महिला सदस्य के सिर में गंभीर चोटें आई है। विशाल साहू की मां किरण साहू पार्षद भी हंै। मारपीट (Ambikapur Crime) का कारण रुपए का लेन-देन बताया जा रहा है।

Ambikapur Crime: 9 के खिलाफ अपराध दर्ज

मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर (Ambikapur Crime) भी चले। मामला शांत होने के बाद सडक़ पर ईंट-पत्थर बिखरे दिखे। रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने आरोपी विशाल साहू, अमन मिश्रा सहित 9 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

Updated on:
19 Mar 2025 07:57 pm
Published on:
19 Mar 2025 07:50 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार