अंबिकापुर

महिला गई थी कुएं के पास, अचानक पानी में ऐसी चीज पड़ी नजर कि उड़ गए होश, भागी बदहवास फिर…

Ambikapur crime: पत्नी ने पति की 5 दिन से घर नहीं आने की दर्ज कराई थी शिकायत, इसी बीच मिल गई उसकी लाश

2 min read
Dead body into the well

अंबिकापुर. 5 दिन से लापता युवक का शव शनिवार की शाम ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक कुएं में मिला। मृतक की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज करवाई थी। इसी बीच मवेशी चरा रही एक महिला की नजर कुएं में पड़ी तो उसके होश उड़ गए।

कुएं में पानी के ऊपर युवक की लाश (Ambikapur crime) औंधे मुंह पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Dead body found into the well) को बाहर निकलवाया। इसी दौरान उसकी पहचान गुमशुदा युवक के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सूरजपुर जिले के ग्राम बंजा निवासी 37 वर्षीय प्रभु राम पिता स्व. हरि प्रसाद पाल पत्नी के साथ अंबिकापुर के मठपारा में किराए के मकान में रहता था। वह अस्पताल परिसर में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। वह 29 जुलाई की शाम से घर में बिना बताए कहीं चला गया था।

दूसरे दिन उसकी पत्नी बबली पाल ने इसकी जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी थी। पुलिस गुम इंसान कायम कर मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान शनिवार की शाम को ट्रांसपोर्टनगर के पास खेत में मवेशी चरा रही महिला ने कुएं में युवक का शव देखा।


गुमशुदा पत्नी के रूप में हुई पहचान
इसकी सूचना मिलने पर मणिपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान प्रभु राम के रूप में की गई। पुलिस की जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur r

Published on:
04 Aug 2019 08:43 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो