अंबिकापुर

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

Ambikapur Mayor Crying on Camera: शहर के कलाकेंद्र मैदान में मीना बाजार लगाने के बदले अंबिकापुर मेयर मंजूषा भगत और सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा संचालक ने रुपए वसूलने का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
3 min read
Mayor crying on camera
Ambikapur Mayor crying, कैमरे के सामने रोने लगीं अंबिकापुर मेयर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के कलाकेंद्र मैदान में मीना बाजार लगाने वाले एक संचालक अनुराग मिश्रा ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ऑडियो के माध्यम से उसने अंबिकापुर मेयर मंजूषा भगत (Ambikapur Mayor Manjusha Bhagat) व भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया पर लाखों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दोनों ने मीना बाजार लगाने के एवज में उससे 4 लाख और 3 लाख रुपए की डिमांड की। ऑडियो वायरल होने के बाद दोनों नेताओं की शहर में जमकर किरकिरी हो रही है। ऑडियो में मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच मेयर मंजूषा भगत ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की बारीकी से जांच की मांग की है। वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान वे कैमरे के सामने रोने लगीं। उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाने के लिए ये सब षडय़ंत्र के तहत किया गया है।

Ambikapur Mayor, आजाक थाने में दर्ज कराई शिकायत (Photo- Patrika)

दरअसल 21 जून को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल (Mayor Audio Viral) हुआ था। ऑडियो वायरल करने वाले एक व्यक्ति का नाम अनुराग मिश्रा है। कथित ऑडियो में यह दावा किया जा रहा है कि उससे भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया द्वारा मीना बाजार लगाने के एवज में 3 लाख रुपए की डिमांड की गई है।

वह जब 1 लाख रुपए लेकर उनके घर पहुंचा तो उन्होंने रुपए फेंक दिए और कहा कि 3 लाख से कम नहीं लगेगा। वायरल ऑडियो में अनुराग मिश्रा ने मेयर से बातचीत करने का भी दावा किया है। ऑडियो में सुना जा सकता है कि वह मेयर से कहा रहा है कि मेरा काम नहीं हो रहा है तो मेरे रुपए लौटा दिया जाए।

इस पर मेयर (Mayor Manjusha Bhagat) की ओर से यह कहा जा रहा है कि रुपए वह घर जाकर ले ले। मीना बाजार के नाम पर कथित ऑडियो वायरल होने के बाद निगम के नेता प्रतिपक्ष ने महापौर और भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की थी।

Mayor Audio viral in Social media: मेयर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इधर कथित ऑडियो वायरल (Audio Viral) होने के बाद सोमवार की दोपहर मेयर मंजूषा भगत ने आजाक थाने में अनुराग मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऑडियो में आ रही आवाज उनकी नहीं है। यह उन्हें फंसाने तथा उनकी और उनके परिवार की छवि को धूमिल करने के लिए किया गया है। बारीकी से मामले की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Mayor crying on camera, अपने आंसू पोंछतीं मेयर (Photo- Patrika)

कैमरे के सामने रो पड़ीं मेयर

मीडिया से चर्चा के दौरान मेयर मंजूषा भगत कैमरे के सामने रो (Mayor Crying) पड़ीं। उन्होंने कहा कि ऑडियो वायरल होने के बाद से वे परेशान हैं, उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है, उनके परिवार के लोग भी मानसिक रूप से प्रताडि़त हैं। वे आदिवासी समाज से आती हैं, इस वजह से उन्हें फंसाने के लिए यह किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पति तथा पिता बीमार हैं। यदि उन्हें कुछ होता है तो ऑडियो वायरल करने वाला व्यक्ति जिम्मेदार होगा।

Updated on:
22 Jun 2026 05:28 pm
Published on:
22 Jun 2026 05:28 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट