अंबिकापुर

जंगल में कुएं से आ रही थी तेज बदबू, महिला ने पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

मई माह में ही दिल्ली से अपनी बेटी को लेकर लौटा था पिता, 4 दिन पहले बिना बताए निकली थी घर से
2 min read
girl dead body
girl dead body into the well

कुसमी. घर की बहू खेत की ओर जलावन लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान वहां स्थित कुएं से आ रही तेज बदबू के कारण विचलित हो गई। उसने कुएं में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। कुएं में युवती की लाश थी। काफी देर देखने के बाद उसे समझ में आया कि लाश किसी और कि नहीं बल्कि घर से 4 दिन पूर्व लापता हुई उसकी ननद की ही है।

उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवती का पिता उसे 4 महीने पूर्व ही दिल्ली से लेकर गांव लौटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम घुटराडीह निवासी 27 वर्षीया फ्लोरेंसिया लकड़ा पिता नइहारा लकड़ा काफी कम उम्र से ही दिल्ली में काम करने चली गई थी। वह बीच बीच मे अपने गांव भी आना-जाना करती थी। इस वर्ष मई माह में पिता उसे दिल्ली से लेकर घर लौटा था, तब से वो गांव मे ही रह रही थी। इसी बीच 5 अक्टूबर की सुबह वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई थी और रातभर नहीं लौटी। इससे परिजनों को उसकी चिंता हुई और वे उसकी खोजबीन में लग गए। जब वह 4 दिन तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए।

इसी बीच 9 अक्टूबर की शाम फ्लोरेंसिया की भाभी प्रभा जंगल किनारे स्थित ग्राम मसरीकोना में जलावन लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान ज्ञान प्रकाश के कुएं से उसे तेज बदबू आने का अहसास हुआ। जब उसने कुएं में झांक कर देखा तो उसकके होश उड़ गए। कुएं में युवती की लाश तैर रही थी।

लाश के कपड़े व कद-काठी को देखकर वह उसे पहचान गई। उसे पता भी था कि फ्लोरेंसिया घर से लापता है। घटना की जानकारी उसने तत्काल परिजनों को दी, सूचना पर मंगलवार को कुसमी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनमा के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो सकता है।

Published on:
11 Oct 2017 03:55 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video