
illegal relation
बैकुंठपुर. अपने ही जीजा के अंधे प्यार में पागल और उससे बिछडऩे के डर से युवती ने सखी सेंटर में काउंसलिंग के दौरान बाथरूम में जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। सेंटर के स्टाफ ने जहर सेवन के बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जीजा-साली के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।
कोरबा के ग्राम कुरमुरा निवासी ममता हार्वे (26) की करीब पांच साल पहले खरसिया के आदर्श से विवाह हुआ था। शादी के करीब एक-दो साल बाद पारिवारिक विवाद के चलते ममता ससुराल छोड़कर अपने जीजा डेविड के पास बलरामपुर के ग्राम रामचंद्रपुर में रहने आ गई थी। इस बीच जीजा के साथ उसका अवैध संबंध स्थापित हो गया। इधर उसकी दीदी सरिता अपने ससुराल बैकुंठपुर के खुटनपारा में ही रहती थी।
मामले में पत्नी सरिता ने सखी सेंटर में शिकायत कर पति व बहन के रिश्ते को लेकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इससे जूनापारा सखी सेंटर द्वारा नोटिस जारी कर उसे काउंसलिंग करने बुलाया गया था। काउसंलिग में पति डेविड, पत्नी सरिता, युवती ममता तथा ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे थे। जबकि ममता का पति नहीं पहुंचा था। सखी सेंटर में मंगलवार शाम करीब ४ बजे काउंसलिंग चल रही थी।
इस दौरान ममता अचानक उठकर बाथरूम चली गई और सल्फास की ७ गोलियां खा ली। इससे बाथरूम में उल्टियां करने लगीं। सखी सेंटर के स्टाफ सहित परिजन तत्काल पहुंचे और आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई। मामले में पंचनामा करने वाले नायब तहसीलदार का कहना है कि सल्फास की गोलियां खाने की वजह से मौत हो गई है।
जीजा का साथ छोडऩे की सलाह, उठाया ऐसा कदम
जानकारी के अनुसार सखी सेंटर की काउंसलिंग में स्टाफ सहित पति-पत्नी, युवती को बिठाकर समझाइश दी जा रही थी। इस दौरान ममता को अपने जीजा का साथ छोडऩे और अपने पति के साथ रहने की सलाह दी जा रही थी। इसके बाद अचानक ममता बाथरूम में जाकर सल्फास की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
बाथरूम में खाई सल्फास की गोलियां
पारिवारिक विवाद के मामले की काउंसलिंग में महिला सखी सेंटर आई थी। इस दौरान बाथरूम में जाकर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उससे तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में प्रारंभिक जांच में जीजा-साली के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
रविंद्र कुमार अनंत, कोतवाली प्रभारी बैकुंठपुर
Published on:
28 Sept 2017 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
