अंबिकापुर

ट्रक के खूनी पहियों से कुचल गए बाइक सवार पिता-पुत्र, सड़क पर बही खून की धार

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, पिता का इलाज कराने पत्नी के साथ जा रहा था बेटा
2 min read
Road accident
Dead body of father-son

अंबिकापुर/पोड़ी मोड़. बीमार पिता का इलाज कराने पुत्र अपनी पत्नी के साथ बाइक पर अस्पताल जा रहा था। रास्ते में अंधा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे और ट्रक के पहियों से कुचल गए।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में बैठी पत्नी सड़क किनारे गिरी। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


सूरजपुर जिले के चंदौरा थानांतर्गत ग्राम महुआपारा निवासी अनूप साय उर्फ लादी ३० वर्ष अपने बीमार पिता कलेशरा 55 वर्ष का इलाज कराने बाइक क्रमांक सीजी 15 जेडई-2171 से बुधवार की सुबह 10.30 बजे अस्पताल जा रहा था। साथ में उसकी पत्नी मुन्नी 27 वर्ष भी थी।

तीनों गांव से 3 किलोमीटर दूर बनारस मार्ग पर ग्राम दरहोरा स्थित मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 29ए-4590 से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और कुचल कर उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इधर बाइक में बैठी मुन्नी सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने पंचनामा पश्चात दोनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत कार्रवाई की है।
घर में पसरा मातम
घटना की सूचना जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे से गांव में भी मातम पसर गया है।

Published on:
01 Nov 2017 05:11 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से