अंबिकापुर

Ambikapur road: नेता प्रतिपक्ष बोले- शहर की सडक़ों के लिए अब तक नहीं मिले 23 करोड़, CM ने की थी घोषणा, दी आंदोलन की चेतावनी

Ambikapur road: नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने साधा निशाना, कहा- निगम चुनाव के दौरान सीएम ने की थी घोषणा, ठगी महसूस कर रही है जनता

2 min read
Nigam Leader of Opposition Shafi Ahmad

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री द्वारा शहर की सडक़ों (Ambikapur road) के निर्माण के लिए 23 करोड़ देने की घोषणा के 5 महीने बाद भी नगर निगम को राशि नहीं मिली है। कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और जनता के साथ छल बताते हुए जल्द राशि जारी न करने पर भविष्य में मुख्यमंत्री के अंबिकापुर दौरे पर विरोध प्रदर्शन की बात कही है।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर निगम चुनाव के पहले दिसम्बर 2024 में अम्बिकापुर की जन सभा में निगम क्षेत्र की सडक़ों के पुनर्निर्माण (Ambikapur road) और मरम्मत हेतु 23 करोड़ की राशि देने की घोषणा की थी। शहर की अधिकांश सडक़ें आज भी जर्जर हंै।

इनमें बड़े गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इस वर्ष मानसून भी समय से पहले आने का अनुमान है। बरसात से पहले सडक़ों का सुधार न हुआ तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बरसात में डामर वाली सडक़ (Ambikapur road) का निर्माण संभव नहीं है ऐसे में समय भी कम ही शेष है।

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि इन्ही सडक़ों का जन अपेक्षा अनुरूप पुनर्निर्माण न हो पाने के चलते जनता कांग्रेस से नाराज थी। मुख्यमंत्री द्वारा रोड निर्माण (Ambikapur road) के लिए 23 करोड़ रुपये की घोषणा से लोगों को रोड की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी। इसी उम्मीद पर जनता ने भाजपा के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया था। आज नगरवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

Ambikapur road: विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी

शफी अहमद ने मुख्यमंत्री से घोषणा अनुरूप राशि का आबंटन प्राथमिकता से अतिशीघ्र करने की मांग की है ताकि बरसात से पहले सडक़ों (Ambikapur road) का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात पूर्व राशि जारी न करने की स्थिति में भविष्य में अम्बिकापुर में सीएम के आगमन पर कांग्रेस आमजनों के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Published on:
16 May 2025 04:33 pm
Also Read
View All