अंबिकापुर. Ambikapur roads: मुस्कुराइए आप अंबिकापुर में हैं, ये बातें केवल कहने के लिए हैं। यहां की कुछ सडक़ों की हालत देख आप मुस्कुराना भूल जाएंगे। अंबिकापुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सडक़ के साथ ही निगम की सडक़ें काफी जर्जर (Ambikapur roads) हो चुकीं हंै। गड्ढों में तब्दील सडक़ पर लोगों का चलना काफी कष्ट भरा हो गया है। वहीं जनप्रतिनिधि जर्जर सडक़ को लेकर सडक़ पर उतर आए हैं, जनता हलाकान है। उन्हें जर्जर सडक़ों की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।