चिरमिरी से अनूपपुर जाने वाली अप-डाउन ट्रेन 20, 22और 24 मई (Railway news) को बंद रहेंगी। वहीं रीवा से चिरमिरी आने वाली ट्रेन 20, 22, 24 और चिरमिरी से रीवा जाने वाली ट्रेन 19, 21 और 23 मई को नहीं चलेगी। ट्रेनें रद्द होने के कारण अनूपपुर की ओर जाने के लिए सिर्फ 2 ट्रेन चलेगी। इसमें चिरमिरी से बिलासपुर पैसेंजर और अंबिकापुर से दुर्ग एक्सप्रेस शामिल हैं। लेकिन दोनों ही ट्रेन रात में चलती हैं।