अंबिकापुर

बस इतनी सी बात पर गुस्सा हो गई थी नई नवेली पत्नी, जीजा-साला घर लौटे तो हालत देख फटी रह गईं आंखें

पत्नी के भाई के साथ युवक घर लौटा तो पत्नी के मुंह से आ रही अजीब तरह की महक, अस्पताल ले गए तो तोड़ दिया दम

2 min read
Dead body

अंबिकापुर. एक साल पहले ही युवती शादी कर अपने ससुराल आई थी। रविवार को उसका भाई भी वहीं था। इस दौरान पति ने कहा कि खेत में बचा धान काटने चलते हैं। इस पर पत्नी ने कहा कि वह भाई के साथ मछली पकडऩे जाएगी। पति ने उसे यह कहते हुए मना कर दिया कि कल चले जाना। इससे पत्नी गुस्सा हो गई और धान काटने भी नहीं गई।

इधर पति अपनी पत्नी के भाई को लेकर खेत चला गया। जब धान काटकर घर लौटा तो पत्नी ने जहर सेवन कर लिया था। वह उल्टी कर रही थी तथा मुंह से गंध आ रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

ठेकेदार की इस करतूत का मैनपाट में मजदूरों ने ऐसे दिया जवाब, बॉक्साइट उत्खनन बंद कर परिवहन भी रोका


घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मांजा कुन्नी की है। 20 वर्षीय सुमित्रा बाई की शादी चैतराम से एक साल पहले ही हुई थी। रविवार की सुबह पति चैतराम ने पत्नी व उसके भाई रामजीत को खेत चलने के लिए कहा।

पति ने बोला कि खेत में जो धान काटना बाकी है, उसे काटकर घर ले आते हंै। पत्नी खेत जाने से मना कर दी और कही कि वह अपने भाई के साथ तालाब में मछली पकडऩे जा रही है।

इस पर पति ने उसे मछली पकडऩे जाने के लिए मना कर दिया और कहा कि मछली पकडऩे कल चले जाना, जिससे महिला नाराज हो गई। इधर पति और महिला का भाई धान काटने खेत चले गए


घर लौटे तो खा चुकी थी जहर
जब दोनों घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। महिला घर में उल्टी कर रही थी और उसके मुंह से कीटनाशक दवा की गंध आ रही थी। महिला ने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। इसके बाद उसे उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

परिजन पीडि़ता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिये। यहां उसकी इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Exclusive Video : अंडरग्राउंड माइंस में अचानक गिरी कोयले की बड़ी चट्टान, दबकर माइनिंग सरदार समेत 2 की दर्दनाक मौत
Published on:
23 Nov 2018 06:57 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…