अंबिकापुर

Application for marriage: Video: सुशासन तिहार: 46 साल के व्यक्ति ने लिखा- अच्छी लडक़ी देखकर मेरी शादी करा दीजिए

Application for marriage: सुशासन तिहार में आ रहे अजब-गजब आवेदन, महिला बाल विकास विभाग के नाम व्यक्ति ने दिया आवेदन, लिखा- मेरी शादी नहीं हो रही है

2 min read
Application for marriage: सुशासन तिहार: 46 साल के व्यक्ति ने लिखा- अच्छी लडक़ी देखकर मेरी शादी करा दीजिए
Application for marriage

अंबिकापुर।सुशासन तिहार (Sushasan Tihar) में अजब-गजब आवेदन में लोगों द्वारा डिमांड रखी जा रही है। ताजा मामला अंबिकापुर से सामने आया है। यहां 46 साल के एक व्यक्ति ने लिखा है कि उसकी शादी (Application for marriage) नहीं हो रही है। कृपया अच्छी सी लडक़ी देखकर उसकी शादी करा दीजिए। यह आवेदन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंबिकापुर के ग्राम भफौली निवासी मनोज टोप्पो 46 वर्ष ने महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम आवेदन दिया है। उसने लिखा है कि मेरी शादी नहीं हो रही है, मेरे घरवाले भी शादी (Application for marriage) नहीं करा रहे हैं। ऐसे में अच्छी लडक़ी देखकर मेरी शादी करा दीजिए।

Applicant Manoj Toppo

आवेदनकर्ता ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि वह जब शादी (Application for marriage) के लिए लडक़ी देखने जाता है तो बार-बार रिजेक्ट हो जा रहा है। इसलिए उसने आवेदन दिया है। शादी को लेकर उसका कहना है कि अब सरकार जाने, पीएम मोदी जानें।

Application for marriage: बाइक के लिए मिला था आवेदन

सुशासन तिहार में एक दिन पूर्व ही मैनपाट के कदनई निवासी योगेश्वर कुमार ठाकुर ने बाइक के लिए आवेदन दिया था। उसने लिखा था कि उसका ससुराल और हाट बाजार दूर है। उसे जाने में परेशानी होती है, इसलिए उसे एक बाइक दिला दीजिए।

Updated on:
13 Apr 2025 03:17 pm
Published on:
12 Apr 2025 04:02 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर