दरअसल शुक्रवार की रात पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां खिलाईं। जब वह सो गया तो 5 वर्षीय बेटी के सामने खाट में उसके हाथ-पैर बांध दिए, सिर में पॉलीथिन पहनाया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या (Murder in illegal relation) कर दी। सुबह बेटी ने ही मां की पूरी करतूत उजागर की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।